Viral Video Controversy: ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक मनोरंजन ध्यान सामंत्रा एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में विधायक एक व्यक्ति को गले लगाते और उसके कान के पास अजीब हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। हालांकि, विधायक की पत्नी मीना साहू ने इस वीडियो को फर्जी बताते हुए दावा किया है कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से तैयार किया गया है।
पढ़ें :- 9 साल से बंद JPNIC का बुरा हाल देख भड़के अखिलेश, बोले-भाजपा और उनके संगी-साथियों को न इतिहास की पीढ़ियाँ माफ़ करेंगी न भविष्य की
बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है, जब ओडिशा के मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास मंत्री गोकुलानंद मलिक पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विधायक मनोरंजन ध्यान सामंत्रा उस दौरान मंत्री के पीछे खड़े थे। इसी बातचीत का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विपक्षी बीजू जनता दल (BJD) ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया और गंजाम जिले में बाढ़ के हालात को लेकर BJP पर निशाना साधा। BJD ने तंज कसते हुए कहा कि गंजाम बाढ़ से प्रभावित है, जबकि BJP नेता खुशी मना रहे हैं।
पढ़ें :- अब इस एक्ट्रेस का AI से बना Video Viral, फैंस से न करने फॉरवर्ड की अपील
वहीं, विधायक की पत्नी मीना साहू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उसी कार्यक्रम का एक दूसरा वीडियो साझा किया। उन्होंने इसे असली फुटेज बताते हुए आरोप लगाया कि BJD की चिकिटी सोशल मीडिया टीम ने AI से छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो फैलाया है, ताकि उनके पति की छवि खराब की जा सके। उन्होंने बरहामपुर पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
फिलहाल वायरल वीडियो की वास्तविकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। विधायक और ओडिशा BJP की ओर से भी इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह विवाद अब वायरल वीडियो की सत्यता और AI के कथित इस्तेमाल को लेकर चर्चा में है।