1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab ‘Mukhyamantri Tirth Yatra’ Bus :  पंजाब में ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ की दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत, दर्जनों घायल

Punjab ‘Mukhyamantri Tirth Yatra’ Bus :  पंजाब में ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ की दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत, दर्जनों घायल

पंजाब में 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' की दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत, दर्जनों घायल पंजाब के तरनतारन जिले में नेशनल हाईवे नंबर-54 पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब शनिवार की शाम करीब 4 बजे 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' की दो बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Punjab ‘Mukhyamantri Tirth Yatra’ Bus : पंजाब के तरनतारन जिले में नेशनल हाईवे नंबर-54 पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब
शनिवार की शाम करीब 4 बजे ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ की दो बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी।

पढ़ें :- सोशल मीडिया पर हुआ प्यार प्रेमी से मिलने बेटे को लेकर महिला पहुंच गई पाकिस्तान बार्डर, पुलिस ने बचाई जान

खबरों के अनुसार , मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश में एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई और सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों बसें फिरोजपुर से यात्रियों को लेकर श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर जा रही थीं।

तीर्थ यात्रियों से भरी बसों के टकराने से हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बसों में सवार तीर्थ यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी है।

भीषण दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...