पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को बुधवार को खोला गया, जो करीब 9 साल से बंद पड़ा हुआ था। योगी कैबिनेट ने हाल ही में इसे प्राइवेट कंपनियों को लीज पर देने के फैसले पर मुहर लगाई थी। लेकिन, JPNIC के खुलने के बाद इसकी बदहाली की तस्वीरें देखकर सपा प्रमुख ने नाराजगी जाहिर की।
JPNIC Controversy : पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को बुधवार को खोला गया, जो करीब 9 साल से बंद पड़ा हुआ था। योगी कैबिनेट ने हाल ही में इसे प्राइवेट कंपनियों को लीज पर देने के फैसले पर मुहर लगाई थी। लेकिन, JPNIC के खुलने के बाद इसकी बदहाली की तस्वीरें देखकर सपा प्रमुख ने नाराजगी जाहिर की।
सपा सांसद अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर JPNIC के खोले जाने के बाद उसके अंदर का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें सेंटर के कई हिस्सों में काई जमी हुई नजर आ रही है और धातु से बनें पिलर व अन्य हिस्से जंग खाये हुए दिख रहे हैं। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, ‘भाजपाइयों की ठहरी हुई सोच पर सिर्फ़ काई जमती है या मुर्चा-ज़ंग लगती है।’
भाजपाइयों की ठहरी हुई सोच पर सिर्फ़ काई जमती है या मुर्चा-ज़ंग लगती है।
एक तरफ़ आज़ादी के आंदोलन में शहीदों के ख़िलाफ़ उपनिवेशवादियों के लिए मुख़बिरी करनेवाले धोखाजीवी संगी-साथियों का भूमिगत काला इतिहास हमेशा ‘स्वतंत्रता सेनानियों’ का विरोधी रहा है; तो दूसरी तरफ़ दक़ियानूसी… pic.twitter.com/n2wqPsst3S
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 3, 2026
पढ़ें :- RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत की जीडीपी ग्रोथ पर उठाए सवाल, कहा- अर्थव्यवस्था की रफ्तार इतनी तेज तो नौकरी क्यों नहीं?
अखिलेश ने आगे लिखा, ‘एक तरफ़ आज़ादी के आंदोलन में शहीदों के ख़िलाफ़ उपनिवेशवादियों के लिए मुख़बिरी करनेवाले धोखाजीवी संगी-साथियों का भूमिगत काला इतिहास हमेशा ‘स्वतंत्रता सेनानियों’ का विरोधी रहा है; तो दूसरी तरफ़ दक़ियानूसी भाजपाइयों का पुरातनपंथी तंग नज़रिया ‘आधुनिकता और प्रगति’ का विरोधी है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा और उनके संगी-साथियों को न इतिहास की पीढ़ियाँ माफ़ करेंगी न भविष्य की, और वर्तमान की पीढ़ियों के गुनाहगार वो हैं ही। भाजपा ख़त्म!’