Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: सुपरस्टार विजय ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, नशा मुक्त प्रदेश बनाने का किया वादा

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: सुपरस्टार विजय ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, नशा मुक्त प्रदेश बनाने का किया वादा

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। तमिलगा वेट्री कज़गम के अध्यक्ष और सुपरस्टार थलापति विजय ने रविवार को 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने नशा मुक्त सुरक्षा क्षेत्रबनाने और छात्रों को मासिक सहायता देने का वादा किया। चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विजय ने नशा मुक्त और आत्मनिर्भर तमिलनाडु के अपने विज़न पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में नशा विरोधी सुरक्षा क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य एक नशा मुक्त तमिलनाडु बनाना है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी सरकारी परीक्षाएं बिना किसी देरी के समय पर आयोजित की जाएंगी। विजय ने स्नातकों के लिए चार हजार रुपए और डिप्लोमा धारकों के लिए दो हजार रुपए की मासिक सहायता की घोषणा की। अपने व्यापक दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा दीर्घकालिक लक्ष्य युवाओं को नौकरी मांगने वालों से नौकरी देने वाला बनाना है।

पढ़ें :- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद टैगोर ने पीएम मोदी पर किया तंज, पीएम की लोकप्रियता चुनावी सफलता नही

विजय ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए स्थानीय रोज़गार योजना का वादा किया और कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे कि तमिलनाडु में 75 प्रतिशत नौकरियां तमिल लोगों को ही मिलें। इसके अलावा विजय ने क्रिएटिव एंटरप्रेन्योर्स स्कीम का अनावरण किया, जिसका उद्देश्य तमिलनाडु को रचनाकारों के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाना है। इस पहल के तहत 1.5 लाख रचनाकारों को उद्यमी बनाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही पूरे राज्य में पांच सौ रचनात्मक स्कूलों की स्थापना भी की जाएगी। आज इससे पहले विजय ने विधानसभा चुनावों की 234 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। अभिनेता से राजनेता बने विजय पेरम्बूर विधानसभा और तिरुचिरापल्ली पूर्वी सीटों से चुनाव लड़ेंगे। अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए, जिसका चुनाव चिह्न सीटी है। उन्होंने कहा कि सीटी के लिए वोट करें, यह एक सीटी क्रांति का चुनाव है। विजय का मुकाबला DMK के मौजूदा विधायक आरडी शेखर से होगा, जो पेरम्बूर से चुनाव लड़ेंगे। त्रिची पूर्वी सीट पर उनका मुकाबला DMK के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार इनीगो इरुदयराज से भी होगा। पार्टी के महासचिव एन आनंद टी नगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement