चेन्नई। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (Tamil Nadu CM MK Stalin) , डीएमके सांसद कनिमोझी (DMK MP Kanimozhi) और अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में डीएमके (DMK) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए बुधवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
इस अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि यह द्रमुक चुनाव से पहले जो अपने घोषणापत्र में कहती है। हम उसे ही करते हैं, हमारे नेताओं ने हमें यही सिखाया है। जैसा कि कनिमोझी ने कहा कि हम पूरे राज्य में गए और विभिन्न लोगों की बातें सुनीं। यह न केवल DMK का घोषणापत्र है बल्कि लोगों का घोषणापत्र है।
उन्होंने कहा कि 2014 में जब भाजपा सत्ता में आई तो उन्होंने भारत को बर्बाद कर दिया। कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं हुआ। हमने INDIA गठबंधन बनाया है और हम 2024 में अपनी सरकार बनाएंगे। हमारे घोषणापत्र में हमने तमिलनाडु के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की है और इस घोषणापत्र में हर जिले के लिए योजनाएं दी गई हैं।