Tank water will be the trick to cool: चिलचिलाती गर्मी में टंकी का पानी ऐसे उबलने लगता है मानो उबाल कर रखा गया हो। ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को ही होती है क्योंकि घर के अधिकतर काम टंकी के पानी से ही होता है। आज हम आपको ठंडा रखने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करके आप छत पर रखी टंकी का पानी भी ठंडा रख सकते हैं।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
टंकी का पानी ठंडा करने के लिए थर्माकॉल का इस्तेमाल कर सकती हैं।यह एक एंसुलेटर की तरह काम करता है यानी बाहर की गर्मी को टंकी के अंदर जाने से बचाता है। इसके लिए आपको किसी भी स्टेशनरी की दुकान पर बहुत ही आराम से थर्माकॉल मिल जाएगा। थर्माकॉल की शीट से पूरी टंकी को कवर कर दें। इससे धूप की गर्मी टंकी के अंदर नही जाएगी और पानी ठंडा रहेगा।
इसके अलावा टंकी का पानी ठंडा रखने के लिए जूट के बोरे का इस्तेमाल कर सकते है। जूट का बोरा बहुत ही कम दाम में आसानी से मिल जाता है। आप जूट के बोरे से पूरी टंकी को कवर कर दें। इस बोरे पर पानी डाल कर गीला करते रहें। इससे टंकी का पानी ठंडा रहेगा।
कोशिश करें टंकी को सीधे धूप पड़ने वाली जगह की जगह छांव में रखें।