Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. टाटा के वाणिज्यिक वाहन दो फीसदी तक होंगे महंगे, SBIचेयरमैन ,बोले-ब्याज की आय पर मिले राहत

टाटा के वाणिज्यिक वाहन दो फीसदी तक होंगे महंगे, SBIचेयरमैन ,बोले-ब्याज की आय पर मिले राहत

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टाटा के वाणिज्यिक वाहन (Tata’s commercial vehicles) दो फीसदी तक महंगे होंगे। इनमें बस से लेकर ट्रक तक शामिल हैं। कंपनी ने बुधवार को कहा कि नई कीमत एक जुलाई से लागू होगी। नए दाम सभी मॉडलों पर लागू होंगे। कंपनी ने कहा कि इनपुट लागत बढ़ने से उसे यह फैसला करना पड़ा है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

एसबीआई चेयरमैन बोले, ब्याज की आय पर बजट में मिले राहत

भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा (Chairman Dinesh Kumar Khara) ने इस बजट में ब्याज आय पर कर राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे बैंकों को बचत जुटाने में मदद मिलेगी। इस बचत का उपयोग लंबे समय के बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को उधारी देने में किया जा सकता है।

नियमों के मुताबिक, अभी बैंकों को तब कर काटना पड़ता है जब सभी बैंक शाखाओं में जमा राशि से ब्याज आय एक वर्ष में 40,000 रुपये से अधिक हो। बचत खातों के मामले में 10,000 रुपये तक अर्जित ब्याज कर से मुक्त है। खारा ने कहा कि अगर बजट में ब्याज आय पर कर के मामले में कुछ राहत दी जा सके तो यह जमाकर्ताओं के लिए एक प्रोत्साहन होगा। आखिरकार, बैंकिंग क्षेत्र देश में पूंजी निर्माण के लिए जुटाई गई जमा का उपयोग करता है।

एसबीआई चेयरमैन (SBI Chairman) ने कहा कि हम हमेशा जमा को महत्व देते हैं। यही कारण है कि हमने हाल ही में कम समय वाले जमा के लिए ब्याज दर में वृद्धि की है, क्योंकि हमें लगा कि इसमें सुधार की गुंजाइश है। हमें इस वर्ष के दौरान अपनी जमा वृद्धि दर में कुछ हद तक सुधार करना चाहिए। और हमारा प्रयास होगा कि हम इस वर्ष कम से कम 12-13 प्रतिशत की वृद्धि करें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement