Team India for Asian Champions Trophy 2024: हॉकी इंडिया ने आगामी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश के संन्यास के बाद कृष्ण बहादुर पाठक को टीम का मुख्य गोलकीपर नामित किया गया। यह टूर्नामेंट हुलुनबुइर सिटी, इनर मंगोलिया, चीन में 8 से 17 सितंबर तक खेला जाएगा।
पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
दरअसल, टीम इंडिया द्वारा पेरिस में लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रांज मेडल जीतने के बाद श्रीजेश ने अपने संन्यास की घोषणा की थी। जिसके बाद एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में गत विजेता टीम इंडिया अपने नए अभियान की शुरुआत करेगी। इस टूर्नामेंट में कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन की टीमें भी हिस्सा लेंगी। आइये जानते हैं कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के 18 सदस्यीय स्क्वाड में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिली है।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंडियन स्क्वाड
गोलकीपर- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा
डिफेंडर्स- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, सुमित
पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?
मिडफील्डर्स- राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), मनप्रीत सिंह, मोहम्मद। राहील मौसीन
फॉरवर्ड्स- अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह
Indian Men's team in BACK in action!
After a bronze medal winning performance at the Paris Olympics, 2️⃣0️⃣2️⃣4️⃣
Our Men's team is geared up to take their next challenge
Men’s Asian Champions Trophy 2024 starts from 8th, September 2024. Hulunbuir City, Inner Mongolia, China.
You… pic.twitter.com/NTAOx3qGYR— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 28, 2024