Team India Match Schedule: भारतीय टीम के घरेलू सत्र के कार्यक्रम का बीसीसीआई ने एलान किया है। इस सत्र में टीम इंडिया सितंबर से अगले फरवरी तक कुल 16 मैच खेलेगी। इसमें 5 टेस्ट, 8 टी20 और तीन वनडे मैच शामिल है। टीम इंडिया इस दौरान बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की मेजबानी करेगी।
पढ़ें :- लखनऊ स्नातक सीट पर कांति सिंह पटेल की बड़ी जीत : सपा के खाते में आयी चौथी सीट, वाराणसी स्नातक पर जीत लगभग तय
सितंबर में बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ इस घेरेलू सत्र की शुरूआत होगी। इसके बाद टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टीम तीन टी20 मैच की सीरीज खेली जाएगी। चेन्नई 19 सितंबर से शुरू होने वाले भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा, जबकि कानपुर 27 सितंबर से दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। तीन टी20 मैच धर्मशाला, दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे।
NEWS BCCI announces fixtures for #TeamIndia (Senior Men) international home season 2024-25.
All the details
@IDFCFIRSTBank पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
— BCCI (@BCCI) June 20, 2024
इसके साथ ही न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये मैच बंग्लुरु में खेला जाएगा, जिसके बाद पुणे और मुंबई में दूसरा और तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।