Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बीच सड़क पर कार की छत पर बैठ तेज प्रताप यादव ने सुनी लोगों की समस्या- देखे वीडियो

बीच सड़क पर कार की छत पर बैठ तेज प्रताप यादव ने सुनी लोगों की समस्या- देखे वीडियो

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। तेज प्रताप यादव को भले ही आरजेडी से निकाल दिया गया हो, लेकिन वह लगातार जनता के बीच जा रहे है और उनकी समस्या सुन समाधान कर रहे है। इस बार तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सौशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेज प्रताप यादव बीच सड़क पर कार की छत पर बैठ कर लोगों की समस्या सुन रहे है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?

सौशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव का वायरल वीडियो बिहार के बेगूसराय जिले के एक गांव का है, जहां तेज प्रताप यादव अपनी कार की छत पर बैठे हुए और जनता से उनकी समस्या की जानकारी ले रहे है। इस दौरान उन्होने माईक को भी हाथों में ले रखा है। वीडियो में एक युवक तेज प्रताप से समस्या सुनाते हुए बोलता है कि होमगार्ड की भर्ती में 13 नंबर वाले का सलेक्शन हो गया, लेकिन 15 नंबर वाले का नहीं हुआ। बिहार के युवक कमाने के भारत के दूसरे राज्यों में जा रहे है। किसी भी भर्ती की परिक्षा हो सबका पेपर लीक हो जाता है। इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि सत्ता में आते ही बिहार से बाहर गए सभी युवकों को वापस बुला लिया जाएगा। बिहार में ही उनके लिए रोजगार पैदा किया जाएगा। हमारे सत्ता में आते ही किसी भी युवक को रोजगार के लिए अपना घर और परिवार छोड़कर दूसरे राज्य नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान कुछ लोगों ने पटना जाने वाले मार्ग पर पुल बनाने की मांग की। इस पर उन्होने कहा कि सत्ता में आते ही पुल का निर्माण करा दिया जाएगा।

पढ़ें :- Writer Connect India का ‘Writer Youth Parliament 2026’ भव्य आयोजन, युवाओं ने ‘शिक्षा और AI’ पर रखी बेबाक राय
Advertisement