नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी INDIA ब्लॉक एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन जारी है। विपक्षी दलों ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejashwi Yadav) ने कहा “दिल्ली की भीड़ बता रही है कि मोदी जिस आंधी से आए थे, उसी तूफान की तरह चले जाएंगे। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी की गांरटी चाइनीज माल की तरह है।
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी (PM Modi) पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति के सामने खड़े भी नहीं हुए जब वह आडवाणी जी को सम्मान दे रही थीं। उन्होंने कहा कि ये लोग नागपुरिया कानून लागू करना चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने एक फिल्मी गाने के साथ पीएम मोदी (PM Modi) पर हमला बोला। कहा कि “तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो।उन्होंने यह भी कहा, ‘रोज-रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे, जनता रूठ जाएगी तो हाथ मलोगे।’
तुम तो धोखेबाज हो
वादा करके भूल जाते हो…तेजस्वी यादव का निशाना#INDIAAlliance #yadavtejashwi @yadavtejashwi pic.twitter.com/01pu6Oyew5— Shiv Maurya (@shivmaurya00) March 31, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
अबकी बार 400 पार, उनका मुंह है, कुछ भी बोलेंगे लेकिन एक बात तय है कि जनता ही मालिक है
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने पहली रैली पटना में की, दूसरी मुंबई में की और तीसरी दिल्ली में हो रही है। देश के कोने-कोने में जहां भी हम जा रहे हैं, वहां जनता का साथ मिल रहा है। जिस हिसाब से देश को बांटने का काम किया जा रहा है। नफरत की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इस लड़ाई में हमें आपका साथ मिले जो लोग नारा लगाते हैं कि अबकी बार 400 पार, उनका मुंह है, कुछ भी बोलेंगे लेकिन एक बात तय है कि जनता ही मालिक है।
मोदी जी मिलेंगे तो प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे, किसानों से नहीं मिलेंगे
वे(भाजपा) लोग नारा लगा रहे हैं तो ऐसा लग रहा है कि पहले से ही EVM सेटिंग हो चुकी है। देश में आघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है। देश में सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो बेरोजगारी है, महंगाई है, गरीबी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोई नौकरी नहीं दी, सब कुछ का नीजिकरण कर दिया। हम लोगों ने बिहार में 17 महीने में 5 लाख नौकरी देने का काम किया। आज किसान तबाह हैं, युवा परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से मिलने का समय नहीं है। मोदी जी मिलेंगे तो प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे, किसानों से नहीं मिलेंगे।