Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Tejashwi Yadav marriage: शादी के बंधन में बंधे लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव, देखिए तस्वीरें!

Tejashwi Yadav marriage: शादी के बंधन में बंधे लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव, देखिए तस्वीरें!

By शिव मौर्या 
Updated Date

Tejashwi Yadav marriage: लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की रस्में अभी चल रही हैं। तेजस्वी यादव की शादी दिल्ली में हो रही है और इसमें कुछ खास लोग ही ​शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बीते काफी दिनों से शादी की तैयारी चल रही थी।

पढ़ें :- Stock Market Crash : शेयर बाजार में आए भूचाल से निवेशकों के 5.5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा,बीएसई का घट गया मार्केट कैप

आज सगाई के साथ ही शादी भी हो रही है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद बहुभोज का आयोजन बिहार (Bihar) में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि, पिछले साल ही तेजस्वी (Tejashwi Yadav) शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना सकंट के कारण शादी नहीं हो सकी थी। दोनों परिवार के लोग अब इसे टालने के मूड में नहीं थे।

लिहाजा आज ही दिल्ली में सगाई के साथ शादी का संक्षिप्त आयोजन किया जा रहा है। तेजस्वी (Tejashwi Yadav) की होने वाली पत्नी हरियाणा की रहने वाली हैं। यह लालू परिवार में होने वाला पहला अंतरजातीय परिवार है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो तेजस्वी (Tejashwi Yadav) और उनकी होने वाली पत्नी दोनों दिल्ली में एक साथ पढ़ाई किए हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले-400 सीटें इसलिए मांग रहा है ताकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं
Advertisement