1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. RUHS MO Recruitment: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर यहां निकली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

RUHS MO Recruitment: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर यहां निकली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस (Rajasthan University of Health Sciences) ने कुछ रिक्तियां निकाली हैं, जिसके लिए योग्य अभ्यर्थियों के आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. अगर आप भी मेडिकल फील्ड से जुड़े युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

RUHS MO Recruitment: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस (Rajasthan University of Health Sciences) ने कुछ रिक्तियां निकाली हैं, जिसके लिए योग्य अभ्यर्थियों के आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. अगर आप भी मेडिकल फील्ड से जुड़े युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

दरअसल, संस्थान ने मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) के पदों पर वैकेंसी निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार फटाफट आवेदन कर दें. यहां जानिए आरयूएचएस एमओ (डेंटल) भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया.

राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए समर्पित यह प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में नौकरी करने का मौका हाथ से न जाने दें. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 21 मई 2024 तक निर्धारित की गई है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा में अपने आवेदन कर दें.

कितने पदों पर होनी हैं भर्तियां?

भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) के कुल 172 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

शैक्षिक योग्यता

  • इन पदों के लिए राजस्थान डेंटल काउंसिल में रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स ही अप्लाई कर सकते हैं.
  • इस भर्ती परीक्षा में बैठने की परमिशन केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगी, जिन्होंने आवेदन करने से पहले राजस्थान डेंटल काउंसिल में अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है.
  • इन पदों पर चयन के लिए उन्हीं उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने नियुक्ति की तारीख तक अपनी मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर ली है.

आयु सीमा

  • राजस्थान मेडिकल ऑफिसर डेंटल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 22 साल तय की गई है, जबकि अधिकतय आयु 45 साल है.

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं. पात्रता जरूरतों को जानने के लिए ‘एमओ (डेंटल) भर्ती 2024′ का डिटेल नोटिफिकेशन अच्छी तरह से पढ़ लें. अब’ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें. शैक्षिक और पर्सनल डिटेल जानकारी दर्ज करके अपना आवेदन फॉर्म भरें. इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें. यहां दिए गए तरीकों से आवेदन शुल्क का भुगतान करें. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और आगे के लिए आवेदन नंबर नोट करें.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...