Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. भारत का एक और बड़ा दुश्मन हैप्पी पासिया अमेरिका में गिरफ्तार, 14 आतंकी हमलों में रहा शामिल

भारत का एक और बड़ा दुश्मन हैप्पी पासिया अमेरिका में गिरफ्तार, 14 आतंकी हमलों में रहा शामिल

By Abhimanyu 
Updated Date

Terrorist Happy Passia Arrest: पंजाब में 14 आतंकी हमलों में शामिल रहे मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। आतंकी हरप्रीत सिंह को गुरुवार को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एफबीआई और अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि एफबीआई के सैक्रामेंटो कार्यालय ने की है।

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त

एफबीआई सैक्रामेंटो ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज, पंजाब, भारत में आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार एक कथित आतंकवादी हरप्रीत सिंह को एफबीआई और ईआरओ ने सैक्रामेंटो में गिरफ्तार किया। दो अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से जुड़ा हुआ, वह अवैध रूप से अमेरिका में घुसा और पकड़े जाने से बचने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल किया।” सुरक्षा एजेंसियों का कहना है यह आतंकी भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था। उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ मिलकर आतंकी हमलों को अंजाम दिया।

पढ़ें :- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, लाखों किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार रुपये

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर भी उसने ही ग्रेनेड अटैक करवाया था। बीते सात महीनों में पंजाब में कम से कम 16 ग्रेनेड अटैक हुए हैं। इनमें से 14 का मास्टरमाइंड हैप्पी पासिया ही था। पासिया ने पंजाब के पुलिस प्रतिष्ठानों पर कई आतंकी हमले किए थे और सोशल मीडिया पर उनकी जिम्मेदारी ली थी। उस पर गलत तरीके से अमेरिका में प्रवेश पाने का आरोप है।

Advertisement