Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Thailand’s PM Patongtarn Shinawatra : थाईलैंड की PM पैटोंगटार्न शिनावात्रा को अदालत ने किया बर्खास्त, राजनीति में तूफान

Thailand’s PM Patongtarn Shinawatra : थाईलैंड की PM पैटोंगटार्न शिनावात्रा को अदालत ने किया बर्खास्त, राजनीति में तूफान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Thailand’s PM Patongtarn Shinawatra : थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा को संवैधानिक कोर्ट ने शुक्रवार को आचार संहिता उल्लंघन करने का दोषी पाया और पद से बर्खास्त कर दिया है। एक साल सत्ता में रहने वाली पैटोंगटार्न को इस फैसले से राजनीतिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। यह फैसला शिनावात्रा परिवार की राजनीतिक विरासत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पढ़ें :- India-US Trade Deal : व्हाइट हाउस ने अमेरिकी कामगारों और व्यवसायों के लिए 'बड़ी जीत' करार दिया, जानें भारत को क्या होगा नुकसान?

दरअसल, पड़ोसी मुल्क कंबोडिया के साथ जब सीमा विवाद को लेकर तनाव चरम पर था तो पैटोंगटार्न की कंबोडिया के पूर्व नेता हुन सेन के बीच फोन पर हुई बातचीत की लीक हो गई थी। इस लीक कॉल में पैटोंगटार्न कंबोडिया के नेता को ‘अंकल’ कहकर संबोधित की थी और उनके अनुरोधों पर विचार करने को कहा था। साथ ही पैटोंगटार्न ने सेना की एक वरिष्ठ अधिकारी की आलोचना की, जिसके बाद आरोप लगे कि उन्होंने राष्ट्रीय हितों को दरकिनार किया।

पैटोंगटार्न शिनावात्रा के बर्खास्तगी के बाद थाईलैंड में राजनीति संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। कोर्ट के इस फैसले के बाद संसद को नए प्रधानमंत्री का चुनाव करवाना  होगा।। लेकिन ये चुनावी प्रक्रिया लंबी खींच सकती है। पैटोंगटार्न की सत्तारूढ़ पार्टी अब नाज़ुक बहुमत के साथ गठबंधन बचाने की चुनौती का सामना कर रही है।

Advertisement