Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP सरकार को महिलाओं का वोट तो चाहिए लेकिन नीति तय करने की बात होती है तो ये उनको अनदेखा कर देते हैं: पवन खेड़ा

BJP सरकार को महिलाओं का वोट तो चाहिए लेकिन नीति तय करने की बात होती है तो ये उनको अनदेखा कर देते हैं: पवन खेड़ा

By शिव मौर्या 
Updated Date

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉफ्रेंस करके सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, आज पूरे देश में छात्रों और नौजवानों में आक्रोश है। शुरुआत में ये हवा कहलाती है, लेकिन बाद में ये तूफान बन जाता है। अब इस तूफान की आहट पुणे में सुनाई दे रही है। BJP सरकार को महिलाओं का वोट तो चाहिए लेकिन जब नीति तय करने की बात होती है तो ये महिलाओं को अनदेखा कर देते हैं। हमने ये साजिश महिला आरक्षण बिल के साथ सरेआम देखी है, क्योंकि बिल पास होने के बाद भी BJP अलग-अलग पहलुओं के पीछे छिप रही है, लेकिन इसे लागू नहीं कर रही।

पढ़ें :- राहुल गांधी की जिद के आगे आखिरकार झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन केस में FIR दर्ज, जानें कौन है नामजद?

उन्होंने आगे कहा, हमें अपनी पार्टी पर गर्व है, जिसने इंदिरा गांधी जी, प्रियंका गांधी जी जैसी निडर नेता इस देश को दीं। हमें अपनी पार्टी पर गर्व है, जहां सैकड़ों महिलाएं राजनीति में परचम लहरा रही हैं। सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में हमने कई चुनाव जीते और वे पार्टी की भी अध्यक्षा रहीं। महिलाएं, पुरुषों से कहीं ज्यादा आगे हैं। पुरुष उनकी बराबरी नहीं कर पाते, इसलिए वे महिलाओं को घरों में धकेलना चाहते हैं। हमें राहुल गांधी जी पर गर्व है, जिन्होंने दिल्ली में उन युवा महिलाओं के साथ प्रेस वार्ता की, जिन्होंने आंदोलनों में आवाज बुलंद की। महिलाओं को अपनी बात रखने के लिए मंच देना, हम सभी की जिम्मेदारी है और हम गर्व के साथ ऐसा कर रहे हैं।

पवन खेड़ा ने कहा, पुरुषों और महिलाओं की साक्षरता दर में करीब 16% का अंतर है। महिलाओं को स्कूलों और कॉलेजों से दूर रखने की साजिश की गई। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की हर दिन करीब 1,210 FIR दर्ज होती हैं, लेकिन ये सिर्फ वे मामले हैं, जिनकी शिकायत दर्ज हो पाती है। इससे कई गुना ज्यादा महिलाएं ऐसी हैं, जो डर, दबाव और सामाजिक बंदिशों के कारण अपने साथ हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज तक नहीं उठा पातीं। सबसे ज्यादा हमले अक्सर उन महिलाओं पर होते हैं, जो आवाज उठाती हैं, आंखों में आंख डालकर सवाल करती हैं और अपने हक के लिए लड़ती हैं। इसलिए ‘छात्रों की गूंज’ की थीम में महिलाओं के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जा रहा है, ताकि उनकी शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों की आवाज मजबूती से सामने आए।

 

पढ़ें :- मेरठ पुलिस की बर्बरता पर आग बबूला अखिलेश यादव,बोले- किसान का अपमान, देश का अपमान...,जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
Advertisement