Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MP News : स्कूल शिक्षा विभाग में 1 अप्रैल से खत्म होगी बीआरसी की व्यवस्था

MP News : स्कूल शिक्षा विभाग में 1 अप्रैल से खत्म होगी बीआरसी की व्यवस्था

By santosh singh 
Updated Date

भोपाल।  स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department ) में ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (BRC) की व्यवस्था1 अप्रैल से समाप्त कर दी जाएगी। इसकी जगह एरिया एजुकेशन ऑफिसर (AEO) नियुक्त किए जाएंगे। शिक्षा विभाग पहली बार एआई आधारित पोर्टल 3.0 विकसित कर रहा है। ये पोर्टल स्कूलों में शिक्षकों की कमी और अतिरिक्त शिक्षकों की जानकारी स्वचालित रूप से अपडेट करेगा। इससे विभागीय काम समय पर पूरे होंगे।

पढ़ें :- आजम खान के रामपुर जेल से बाहर आते ही ED ने किया गिरफ्तार , पूछताछ के लिए ले गई अपने साथ, बोले -मुसलमान होने की सजा है

नई व्यवस्था में कक्षा 1 से 12वीं तक की सभी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी के पास होगी। वर्तमान में कक्षा 1 से 8वीं तक राज्य शिक्षा केंद्र और कक्षा 9 से 12वीं की जिम्मेदारी डीईओ के पास है। ये व्यवस्था साल 2013 में जारी गजट नोटिफिकेशन पर आधारित है। 12 साल के बाद अब इसे लागू किया जा रहा है। इसके तहत संकुल केंद्र, जनशिक्षा केंद्र कार्यालय बंद कर दिए जाएंगे।

निगरानी एरिया एजुकेशन ऑफिसर करेंगे

बीईओ (BEO)और डीईओ (DEO) जैसे पुराने पद समाप्त होंगे। इनकी जगह सहायक संचालक होंगे, जिनकी भर्ती पीएससी के माध्यम से होगी। स्कूलों की निगरानी एरिया एजुकेशन ऑफिसर करेंगे। पुराने पदों में केवल क्लस्टर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर (सीएसी) बने रहेंगे। शिक्षा विभाग एआई आधारित पोर्टल 3.0 बना रहा है। ये पोर्टल शिक्षकों की कमी और अतिरिक्तता की जानकारी स्वचालित रूप से अपडेट करेगा। शिक्षकों की नियुक्ति और स्थानांतरण प्रक्रिया समय पर पूरी होगी। पोर्टल आवश्यकता होने पर शिक्षकों की नियुक्ति का अलर्ट देगा। अतिशेष शिक्षकों की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इससे संविदा शिक्षकों की भर्ती व अन्य प्रक्रिया तय समय पर पूरी होगी व शिक्षा में सुधार होगा।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

पढ़ें :- CM Omar Abdullah-journalist Nidhi Razdan: CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुआ रिश्ता और बात पहुंच गई शादी तक
Advertisement