Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: दुल्हन बन कर स्टेज पर आई प्रेमिका तो प्रेमी ने मार दी गोली, बारात में मची भगदड़, युवती को वाराणसी किया गया रेफर

VIDEO: दुल्हन बन कर स्टेज पर आई प्रेमिका तो प्रेमी ने मार दी गोली, बारात में मची भगदड़, युवती को वाराणसी किया गया रेफर

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। बिहार के जनपद बक्सर से एक दिल दहला देने वाली घटना निकल कर सामने आई है। यहां पर एक सिरफिरे प्रेमी ने प्यार में पागल होकर प्रेमिका को गोली मार दी। आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब युवती जयमाल के लिए स्टेज पर आई थी। वहीं घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई। दुल्हन की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पढ़ें :- Groundwater Turns Toxic : CSIR-IITR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, वाराणसी, उन्नाव, अमरोहा समेत पूर्वी यूपी के पानी में मिला यूरेनियम

बिहार के जनपद बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा गांव में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से मंगलवार को बारात गई थी। बैंड बाजा के साथ बारातियों का स्वागत कर द्धारचार किया गया। इसके बाद दुल्हा स्टेज पर जयमाल के लिए दुल्हन का इंतजार कर रहा था। दुल्हन आरती जब स्टेज पर अपने रिश्तेदारों और सहेलियों के साथ आई तो उसी समय एक गोली चली। गोली सीधी जा कर दुल्हन को लगी और बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़ी। गोली चलने के बाद एक तरफ जहां बारात में भगदड़ मच गई। वहीं परिजन घायल दुल्हन को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं भगदड़ का फायदा उठा कर आरोपी युवक भी मौके से फरार हो गया। घटना से जुड़ा वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गांव वालों का कहना कथित प्रेमी ने किया है जानलेवा हमला

ग्रामीणों ने बताया कि जयमाल के दौरान दुल्हन को उसके कथित उसके प्रेमी ने गोली मार दी है। गांव वालों ने बताया कि आरोपी युवक दुल्हन का पड़ोसी है और उसका दुल्हन के साथ प्रेम प्रसंग था। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी दुल्हन से एकतरफा प्यार करता था। उसकी शादी तय होने के बाद से ही वह नाराज था। इसी रंजिश की वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पढ़ें :- VIDEO: शादी में मिठाई के डिब्बे में दोस्त ने दिया ऐसा तोहफा की डर से कांप गई सबकी रुह, मची भगदड़
Advertisement