Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. तिरंगे में रंगा बुर्ज खलीफा, कोरोना से जंग में भारत की यूएई ने बढ़ाई हिम्मत

तिरंगे में रंगा बुर्ज खलीफा, कोरोना से जंग में भारत की यूएई ने बढ़ाई हिम्मत

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। इसी बीच दुनिया के कई मुल्कों ने जैसे अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन व भूटान सहित कई देशों भारत के तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। अब इस सूची में संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई भी शामिल हो गया है। संकट की घड़ी में भारत की हिम्मत बढ़ाने के लिए यूएई ने सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से रंग दिया। मुसीबत की इस घड़ी में बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से रंग यूएई ने अपना प्यार और समर्थन जताया है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर
पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

रविवार देर रात यूएई में भारतीय दूतावास की ओर से एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो के साथ लिखा गया, भारत कोरोना के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहा है, ऐसे में उसका दोस्त यूएई अपनी शुभकामनाएं भेजता है कि सब जल्द ठीक हो।

बता दें कि भारत में कोरोना से स्थिति हर दिन बिगड़ती जा रही है। देश में सोमवार को भी कोरोना के साढ़े 5.3 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए हैं तो वहीं 2812 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ा है। देश में एक दिन में महामारी से जान गंवाने वालों की सर्वाधिक संख्या है।

Advertisement