Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देश कलाम साहब को ‘मिसाइल मैन’ तो मोदी जी को ‘महंगाई मैन’ के रूप में रखेगा याद : प्रमोद तिवारी

देश कलाम साहब को ‘मिसाइल मैन’ तो मोदी जी को ‘महंगाई मैन’ के रूप में रखेगा याद : प्रमोद तिवारी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार (Modi Government) का महंगाई का वार। शुक्रवार एक मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder)  993 रुपये का इजाफा हो गया है। इस इजाफे के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दाम 3071 रुपये पार हो गया है।

पढ़ें :- Sugar Price Hike : अरविंद केजरीवाल बोले- गन्ने से एथनॉल बनाना शुरू किया, नतीजन चीनी की कमी हो गई

कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि ‘महंगाई मैन मोदी’ का फिर चला चाबुक , कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए हुआ महंगा 

गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर लिखा कि ‘महंगाई मैन मोदी’ (Mehangai Man Modi) का चाबुक फिर चला। आज कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder)  993 रुपए महंगा हुआ। मोदी सरकार ने पिछले 4 महीने में कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दाम ऐसे बढ़ाए।

मई: ₹993
• 1 अप्रैल: ₹218
• 7 मार्च: ₹115
• 1 मार्च: ₹31
• 1 फरवरी: ₹50
• 1 जनवरी: ₹111
————–
टोटल: ₹1,518

पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर चीन ने हमारी सेना को पेट्रोलिंग करने से रोकना बेहद चिंताजनक

जी हां, कमर्शियल सिलेंडर सिर्फ 4 महीने में 1,518 रुपए महंगा हो गया। अभी साल के 8 महीने बाकी हैं। मोदी सरकार की वसूली जारी है।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari, Deputy Leader of the Opposition in the Rajya Sabha) ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Former President of the country, Dr. A.P.J. Abdul Kalam) को भारत के रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान, विशेषकर मिसाइल विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए ‘मिसाइल मैन’ के रूप में जाना जाता है। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) ने कहा कि पीएम मोदी को ‘महंगाई मैन’ (Mehangai Man) के रूप में संबोधित किया है, जो उनके कार्यकाल में बढ़ती एलपीजी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों के विरोध का प्रतीक है।

पढ़ें :- आज सरकार गांधी, नेहरू और बाबा साहेब अंबेडकर जी के सपनों को चूर-चूर करने के लिए कर रही काम: खरगे

सिलेंडर हुआ ₹3,000 के पार, मुबारक हो आपको ‘महंगाई वाली सरकार’ , क्या यही है आपका मास्टरस्ट्रोक?

सिलेंडर हुआ ₹3,000 के पार, मुबारक हो आपको ‘महंगाई वाली सरकार’। आज से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071 का हो गया है। ₹993 की एकमुश्त बढ़ोतरी। वाह रे विकास। जनता महंगाई की आग में झुलस रही है और सरकार वैश्विक तनाव का ओट लेकर अपनी नाकामियों को छुपा रही है। क्या यही है आपका मास्टरस्ट्रोक?

अब 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर भी महंगा कर दिया : कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार सिर्फ वसूली करना जानती है। अब 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर भी महंगा कर दिया। पहले आधार कार्ड पर सिलेंडर बांटे, फिर उसका दाम बढ़ा दिया। ये बड़े चालबाज लोग हैं।

Advertisement