Cute Innocent Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर लोग अपने बच्चों के प्यारे-प्यारे वीडियो शेयर करते रहते हैं, जो लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। हाल ही में एक बच्ची का क्यूट वीडियो सामने आया है। वीडियो देखने के बाद आप भी उस बच्ची की मासूमियत के कायल हो जाएंगे।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
बच्चे अपनी मासूमियत से सबका ध्यान खीच लेते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी बच्ची तोतली आवाज में अपने पापा को समझाते हुए कहती है, ‘मारना नहीं, मारना नहीं’। अभी बच्ची बोल ही रही थी कि उसके पापा उसकी मम्मी को मारने की एक्टिंग करते हैं। यह देखते ही बच्ची को गुस्सा आता है और वो अपने पापा को चाटा मारती है और कहती है, ‘पापा मम्मी को मारना नहीं’।
भगवान ऐसी बेटी हर घर में दे
pic.twitter.com/Yc9GUl5cYl — ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 18, 2024
पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, लखनऊ समेत कई जिलों में लगे होर्डिंग
इसके बाद उसके पापा फिर से उसकी मम्मी को मारने की एक्टिंग करते हैं और बच्ची फिर से अपने पापा को मारते हुए कहती है ‘गंदी बात’ और अपना गुस्सा दिखाने लगती है। अपने पापा को समझाती बच्ची के इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को अब तक 68 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।