नई दिल्ली। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों ने अब एक बड़े राजनीतिक तूफान का रूप ले लिया है। इस मुद्दे पर विपक्ष ही नहीं बीजेपी की फायरब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मोहन यादव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे ‘अक्षम्य पाप’ बताया है। साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं। प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी, जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और निगलता जा रहा है, मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।
पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता
1. साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं।
2. प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी, जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और…— Uma Bharti (@umasribharti) January 2, 2026
‘बिसलेरी पीकर पद पर क्यों बैठे रहे?’
पढ़ें :- टीएमसी ने भी भाजपा के खिलाफ 'आरोप पत्र' किया जारी, कहा- भाजपाई बंगालियों को बांग्लादेशी-रोहिंग्या कहकर करते हैं अपमानित
1. इंदौर दूषित पानी के मामले में यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं।
2. जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे? पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे?
3. ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड!— Uma Bharti (@umasribharti) January 2, 2026
उधर, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की सीनियर लीडर उमा भारती ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपनी ही पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए इसे ‘कलंक’ करार दिया। उमा भारती ने दो टूक कहा कि ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता, या तो प्रायश्चित होगा या फिर दंड। उन्होंने जिम्मेदारों से पूछा कि जब जनता गंदा पानी पी रही थी और आपकी चल नहीं रही थी, तो आप पद पर बैठकर बिसलेरी क्यों पीते रहे?
पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे?
पढ़ें :- गृहमंत्री अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ जारी किया 'आरोप पत्र', कहा- सिर्फ बंगाल में हो रही अवैध घुसपैठ
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि जिंदगी की कीमत 2 लाख रुपये नहीं होती। यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है। नीचे से ऊपर तक के अपराधियों को अधिकतम दंड देना होगा। उन्होंने कहा कि सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड पाने वाले नगर में जहर मिला पानी मिलना पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा करने वाला है।
1. सिर्फ इंदौर के मेयर नहीं, मध्य प्रदेश का शासन एवं प्रशासन, इस महापाप के सभी जिम्मेवार लोग जनता के प्रति अपराध के कटघरे में खड़े हैं।
2. मेरी 'X' पर प्रतिक्रिया के बाद मीडिया के पत्रकार भाई बहनों से नहीं मिल पाने के लिए क्षमा मांगती हूं, अभी 3 दिन पहले मेरी दाईं आंख की सर्जरी…
— Uma Bharti (@umasribharti) January 2, 2026