लखनऊ। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के सभी मामलो में दोषियों को जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन का एलान किया है। उन्होंने कहा कि, विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।
पढ़ें :- यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 3 से 6 अगस्त तक चलेगा,राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर विपक्ष कर सकता है हंगामा
इन सबके बीच सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले की सराहना की है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पेपर लीक अपराध के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन का निर्णय राष्ट्र की निर्णायक आवाज है। इससे नए भारत में प्रतिभा के साथ न्याय होगा, परिश्रम को उसका सम्मान मिलेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कानून शीघ्र, कठोर और निर्णायक दंड देगा। नए भारत में युवाओं का हित सर्वोपरि है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा पेपर लीक अपराध के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन का निर्णय राष्ट्र की निर्णायक आवाज है।
इससे नए भारत में प्रतिभा के साथ न्याय होगा, परिश्रम को उसका सम्मान मिलेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कानून शीघ्र, कठोर…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 23, 2026
पढ़ें :- बदले की भावना में जल रही भाजपा सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को अपनी संकीर्ण राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश न करे : अखिलेश यादव
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
पढ़ें :- सीएम योगी ने दी 574 करोड़ सौगात, बोले- ‘न कर्फ्यू, न दंगा… बुलंदशहर चंगा’