देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को देवरिया पहुंचे, जहां ₹305 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आज देवरिया में मेडिकल कॉलेज है। महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर यहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ है, जिनकी आध्यात्मिक साधना लोककल्याण और राष्ट्रकल्याण के लिए समर्पित थी।
पढ़ें :- रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी...अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि, डबल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण को साथ लेकर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था के माध्यम से योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है।
उन्होंने कहा, देवरिया आज विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। यहां कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है, बाईपास और फ्लाईओवर बन रहे हैं। सिंगल लेन की सड़कें डबल लेन में, डबल लेन की सड़कें 4-लेन में और 4-लेन की सड़कें 6-लेन में बदल रही हैं। कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण हो रहा है। साथ ही, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का उच्चीकरण भी हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा,जनपद देवरिया में कंपोजिट विद्यालय बन रहे हैं, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का उच्चीकरण हो रहा है। नौजवानों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युदय कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है और ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के अंतर्गत बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में व्यापक परिवर्तन किया जा रहा है, ताकि हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को आगे बढ़ाया जा सके।
पढ़ें :- 'बिटिया और बहना-यूपी का गहना' स्नेह बंधन कार्यक्रम, बेटियों की मुस्कान से खिल उठा सीएम योगी का 'आंगन'
उन्होंने कहा, हमने 27 से 29 अगस्त तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में बहनों के लिए तीन दिन की विशेष निःशुल्क यात्रा सुविधा दी है। हर बेटी, बहन और माता को बस में एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 59 लाख से अधिक लोगों ने अभी तक यात्रा की है।