Earthquake in Vanuatu: दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित वानुआतु द्वीप समूह एक बार फिर शक्तिशाली भूकंप के झटकों से दहल उठा। GFZ जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, शनिवार, 24 अक्टूबर को दक्षिण प्रशांत महासागर के वानुअतु द्वीप समूह क्षेत्र में 7.2 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। लगभग 25 सेकंड के अंतराल पर उसी क्षेत्र में 6.9 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया।
पढ़ें :- Philippines plane crash : फिलीपींस एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान टकराए दो विमान , 4 पायलटों की मौत
GFZ के शुरुआती आकलन के अनुसार, भूकंप का केंद्र धरती की सतह से महज 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसका एपिसेंटर दक्षिणी अक्षांश 14.06 डिग्री और पूर्वी देशांतर 165.51 डिग्री निर्धारित किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, इसका केंद्र पोर्ट-ओल्री से लगभग 197 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था, और यह भी 10 किमी की गहराई पर था।
भूकंप के बाद वानुअतु में जान-माल के नुकसान, इमारतों को पहुंची क्षति या जनजीवन में किसी तरह की रुकावट के बारे में अभी तक कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है। सुनामी को लेकर भी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को वानुअतु के अधिकारियों और सुनामी की चेतावनी देने वाली मान्यता प्राप्त एजेंसियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए।