Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज में मैराथन से शुरू होगा महोत्सव,सितारों से सजेगी सुर संध्या

महराजगंज में मैराथन से शुरू होगा महोत्सव,सितारों से सजेगी सुर संध्या

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: महराजगंज महोत्सव के चौथे संस्करण का आयोजन इस वर्ष और भी विशेष होगा। डीएम अनुनय झा ने महोत्सव की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष महोत्सव का शुभारंभ मैराथन से होगा। यह आयोजन न केवल मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरा होगा, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास करेगा। महोत्सव में विभिन्न खेल, विज्ञान और श्री अन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं से लेकर सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। शिल्पग्राम में राजस्थान के शिल्पकार भी आएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण सुर संध्या होगी, जिसमें बॉलीवुड और संगीत जगत के प्रमुख सितारे अपने सुरों से समां बांधेंगे। पहले दिन मोनाली ठाकुर अपने गायन की प्रस्तुति देंगी। दूसरे दिन पंजाबी सिंगर बी प्रान कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन तीन अक्तूबर की शाम को भोजपूरी अभिनेता व गायक मनोज तिवारी व अक्षरा सिंह का कार्यक्रम होगा। यह सांस्कृतिक संध्या महोत्सव के आकर्षण का केंद्र बनेगी और बड़ी संख्या में लोगों के मनोरंजन का साधन बनेगी। इस मौके पर एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी समेत महोत्सव से जुड़े अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

पढ़ें :- हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र: MSP की गारंटी, दो लाख सरकारी नौकरी और 25 लाख तक मुफ्त इलाज का वादा

शिल्पग्राम में यूपी, बिहार व झारखंड का दिखेगी हस्तकला:महोत्सव के अंतर्गत शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान की कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जहां पारंपरिक हस्तशिल्प और कलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी न केवल दर्शकों को सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराएगी, बल्कि स्थानीय शिल्पकारों और कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन का एक उत्कृष्ट मंच भी प्रदान करेगी। इसके अलावा 20-25 फूड स्टाल लगाए जाएंगे। जहां परतावल, निचलौल, फरेंदा समेत जिले के अन्य स्थानों के लजीज फूड उपलब्ध होगा।

ओडीओपी को बढ़ावा देने के लिए लगाए जाएंगे विशेष स्टाल:जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि महराजगंज महोत्सव में राज्य सरकार की एक जनपद, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना को बढ़ावा देने के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां महराजगंज के स्थानीय उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन किया जाएगा। यह न केवल स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद खरीदने का मौका भी देगा। पार्किंग, विद्युत सुरक्षा, महिला सुरक्षा व पार्किग के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। मिशन शक्ति को लेकर भी महोत्सव में विशेष जोर दिया गया है।

Advertisement