Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 300 करोड़ का कलेक्शन कर भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बनी

फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 300 करोड़ का कलेक्शन कर भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बनी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के चर्चे पूरे देश में हो रहे हैं। जिस फिल्म को शुरुआती दो हफ्तों में फ्लॉप करार दिया गया था, वो भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन गई है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh)  40 दिन बाद भी करोड़ों की कमाई कर रही है। इस फिल्म ने सातवें हफ्ते में भी इतिहास रच दिया है। कमाई में तगड़े उछाल के साथ फिल्म का नया रिकॉर्ड बन गया है।

पढ़ें :- ‘हनुमान अंश’ पर सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के बाद अब इस राज्य में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, हनुमान अंश (Hanuman Ansh Box Office Collection) की कमाई में 44वें दिन 40 प्रतिशत से ज्यादा उछाल आया है। फिल्म ने शुक्रवार यानी 43वें दिन जहां बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, सातवें शनिवार को कमाई 8 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।

डेढ़ महीने बाद फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

हनुमान अंश (Hanuman Ansh)  ने सातवें शनिवार के कलेक्शन के साथ भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म ने भारत में 302 करोड़ रुपये के पार इंडियन ग्रॉस कलेक्शन किया है, वहीं नेट कलेक्शन 255 करोड़ रुपये के पार है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने नई फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

पढ़ें :- 150 करोड़ कमाने वाली ‘हनुमान अंश’ में हीरो को मिली मामूली फीस? जाने कैसे बिना ऑडिशन चुने गए थे बाबा के रोल के लिए

वाइब-दायरा को पछाड़ा

44 दिन पुरानी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh)  के सामने 18 सितंबर को रिलीज हुईं फिल्में वाइब (Vibe Movie) और दायरा (Daayra Movie) भी सुस्त पड़ गईं। कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव की कॉमेडी-एक्शन फिल्म वाइब ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 1.82 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, पहले दिन कमाई 1.7 करोड़ के आसपास थी।

वहीं, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा भी हनुमान अंश (Hanuman Ansh)  की कमाई की रफ्तार नहीं रोक पाई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, दायरा ने दूसरे दिन सिर्फ 1.13 करोड़ कमाए। वहीं, पहले दिन कमाई सिर्फ 1 करोड़ रुपये थी।

Advertisement