हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की चल रही हड़ताल आखिरकार आज समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कर्मचारी संगठनों की हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद हड़ताल खत्म हुई है। बिजली कर्मचारियों की तीन दिनों से हड़ताल चल रही थी, जिसके कारण वहां का जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया था।
चंडीगढ। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की चल रही हड़ताल आखिरकार आज समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कर्मचारी संगठनों की हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद हड़ताल खत्म हुई है। बिजली कर्मचारियों की तीन दिनों से हड़ताल चल रही थी, जिसके कारण वहां का जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया था। इस निर्णय से राज्यभर के आम जनजीवन, उद्योगों और प्रशासनिक सेवाओं को बड़ी राहत मिली है।
दरअसल, गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी ‘इलेवन पावर’ को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस दिए जाने के विरोध में बिजली कर्मी तीन दिन की हड़ताल पर चले गए थे। इस हड़ताल का असर धीरे-धीरे पूरे राज्य में पड़ने लगा। उद्योगों से लेकर अस्पतालों, स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और आम जनजीवन को पूरी तरह से ठप कर दिया था। वहीं, अब मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद से बिजली कर्मचारियों ने बड़ा एलान करते हुए अपनी हड़ताल वापस ले ली।
कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी यह हड़ताल बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में थी। बातचीत के बाद सरकार ने उनकी मांगों पर सहमति जताई है, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है।