Akhilesh Yadav's Two Birthdays : आज (23 अक्टूबर) में प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ता अपने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कई जिलों में केक काटकर और होर्डिंग के माध्यम से अखिलेश को जन्मदिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। लेकिन, पूर्व सीएम का जन्मदिन सरकारी दस्तावेजों में 1 जुलाई को होता है। ऐसे में साल में दो बार बर्थडे मनाने के पीछे एक दिलचस्प कारण है।जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।
Akhilesh Yadav’s Two Birthdays : आज (23 अक्टूबर) में प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ता अपने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कई जिलों में केक काटकर और होर्डिंग के माध्यम से अखिलेश को जन्मदिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। लेकिन, पूर्व सीएम का जन्मदिन सरकारी दस्तावेजों में 1 जुलाई को होता है। ऐसे में साल में दो बार बर्थडे मनाने के पीछे एक दिलचस्प कारण है।जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।
आधिकारिक तौर पर अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को हुआ था। ये तारीख उनके सभी दस्तावेजों में भी दर्ज है। जबकि कुछ कार्यकर्ता 23 अक्टूबर को भी अखिलेश को जन्मदिन मनाते हैं, क्योंकि वे इस तारीख को ही सही मानते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि अखिलेश यादव का जन्म 23 अक्टूबर को ही हुआ था। जबकि 1 जुलाई को उनका जन्मदिन “कागजी” है, यानी उनके आधिकारिक प्रमाणपत्रों और स्कूल के रिकॉर्ड में जन्मतिथि 1 जुलाई 2073 की तारीख दर्ज है। इसलिए वे दोनों ही तारीखों पर उनका जन्मदिन मनाते हैं।
23 अक्टूबर को लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अखिलेश का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर एसिड सर्वाइवर्स के साथ केक काटा गया, उन्हें उपहार भेंट किए गए और मिठाई खिलाई गई। वहीं, संतकबीरनगर जिले की मेंहदावल सीट से सपा के प्रत्याशी रह चुके जयराम पांडेय ने होर्डिंग लगवाकर अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दी।