आगरा में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के दौरान सपा के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप से शिकायत के बाद मीडिया से बातचीत में वह भावुक हो गए।
स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने बूथ कैप्चरिंग और पुलिस-प्रशासन पर उत्पीड़न के आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। शुक्रवार दोपहर वह बूथों पर कथित गड़बड़ी की शिकायत लेकर मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद प्रेस से बातचीत में उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतदान अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए।
आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव लड़ने के कारण उनके समर्थक स्कूल प्रबंधकों और शिक्षक साथियों को परेशान किया जा रहा है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों को सनातन का रक्षक बताया जाता है, उन्हीं के कारण उन्हें और उनके साथियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि अगले महीने लखनऊ जाकर शाही ईदगाह में धर्म परिवर्तन कराएंगे। अग्रवाल ने कहा कि किस पार्टी से चुनाव लड़ना है और किस धर्म में रहना है, यह उनका निजी अधिकार है।
अग्रवाल ने दावा किया कि 12 जिलों में उनके शिक्षक साथियों और स्कूल प्रबंधकों को परेशान किया गया तथा 100 से अधिक स्कूलों में पुलिस पहुंची। उन्होंने कहा कि उनके साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, मानो वह कोई अपराधी हों। उन्होंने आशंका जताई कि उन्हें झूठे मामले में भी फंसाया जा सकता है। अग्रवाल ने कहा कि अगर उन्हें पहले पता होता कि चुनाव लड़ने पर उनके साथियों को इस तरह की परेशानी होगी, तो वह चुनाव नहीं लड़ते।
मुझे अग्रवाल होने के नाते परेशान किया जा रहा है, मैं ऐसे सनातन में नहीं रह सकता हूं।
अगले महीने इस्लाम या बौद्ध धर्म अपनाऊंगा।
पढ़ें :- दुर्गा पूजा के प्रसाद से रेबीज का खतरा! यूपी के गांव में मचा हड़कंप, 450 लोगों को लगा एंटी रेबीज टीका
~आकाश अग्रवाल, सपा MLC प्रत्याशी https://t.co/rsXHe9iXVR
— Luffy (@luffyspeaking) October 23, 2026
उन्होंने भावुक होकर कहा कि सरकार चाहे तो उन्हें जेल भेज दे या आजीवन कारावास की सजा दे दे, लेकिन उनके परिवार, शिक्षकों और साथियों को परेशान करना बंद किया जाए। उन्होंने अधिकारियों पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया।
सपा प्रत्याशी ने खेरागढ़ के बूथ नंबर 20 और छाता के बूथ नंबर 40 पर बूथ लूटने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि खेरागढ़ बूथ का वीडियो मंडलायुक्त को भेजा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी के भोजन करने के दौरान मतदाताओं को बाहर निकाल दिया गया। साथ ही बूथ नंबर 10 पर भाजपा प्रत्याशी के पहुंचने और बूथ कैप्चरिंग की कोशिश का भी दावा किया।
डॉ. आकाश अग्रवाल अलीगढ़ के रहने वाले हैं। वह पिछली बार शिक्षक MLC का चुनाव निर्दलीय जीते थे और इस बार आगरा खंड से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं। उनके लगाए गए चुनावी गड़बड़ी और उत्पीड़न के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।