नई दिल्ली। भारत के दिग्गज शूटर जसपाल राणा (Jaspal Rana) 49 साल की उम्र में शुक्रवार दुनिया को अलविदा कह गये। 1 जून को जर्मनी से लौटते समय फ्लाइट में राणा की तबीयत बिगड़ी थी। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके हार्ट में स्टेंट डाला गया था। इसके बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका है। भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और कोच जसपाल राणा (Jaspal Rana) के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
पढ़ें :- अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नागरिकों की मौत: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, कहा-वो भारत माता के बेटों की नहीं कर सकते रक्षा
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और दिग्गज शूटर जसपाल राणा (Jaspal Rana) का पुराना संबंध है। शूटिंग रेंज से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। दोनों ने एक साथ नारायण सिंह राणा (Narayan Singh Rana) से शूटिंग की बारीकियां सीखी। शायद यही कारण था कि भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद जसपाल राणा ने 2012 में कांग्रेस के लिए बतौर स्टार प्रचारक प्रचार भी किया।
Deeply saddened by the passing of Jaspal Rana ji, one of India's finest shooting champions and a mentor who inspired generations of athletes.
His dedication to excellence and his immense contribution to Indian sport have left an enduring mark on our nation.
My heartfelt… pic.twitter.com/NiDBLlJ0pT
पढ़ें :- ओलंपिक पदक जीतने का सपना रहा अधूरा, कॉमनवेल्थ में 9 गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, जानें कौन थे जसपाल राणा?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 12, 2026
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी उनके निधन की खबर पर दुख जताते हुए लिखा कि भारत के सबसे बेहतरीन शूटिंग चैंपियन और कई पीढ़ियों के एथलीट को प्रेरणा देने वाले मेंटर जसपाल राणा (Jaspal Rana) जी के निधन से बहुत दुख हुआ। बेहतरीन काम के लिए उनका समर्पण और भारतीय खेलों में उनके बहुत बड़े योगदान ने हमारे देश पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार, प्रियजनों और पूरी खेल बिरादरी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और जसपाल राणा (Jaspal Rana) का रिश्ता निशानेबाजी से जुड़ा था। शूटिंग के दिनों से जसपाल राणा राहुल गांधी के करीबी रहे। खेल के मैदान से राजनीति तक दोनों की दोस्ती खास रही।
लोकसभा चुनाव 2009 (2009 Lok Sabha Elections) में उन्होंने भाजपा के टिकट पर टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट (Tehri Garhwal parliamentary constituency) से चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में भी नजर आए। जसपाल का शुक्रवार को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। राणा म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप (ISSF World Cup) के बाद भारत लौट रहे थे, लेकिन फ्लाइट में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया और उनका निधन हृदय की बीमारी के इलाज के दौरान हुआ।
राणा का निधन भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। राणा ने एक चैंपियन खिलाड़ी और कोच, दोनों ही रूपों में तीन दशकों से ज्यादा समय तक अपना योगदान दिया। उन्होंने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में कई पदक जीते और देश के सबसे सफल निशानेबाजों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई। शूटर्स की अगली पीढ़ी को तैयार करने में उनके बड़े योगदान के लिए सरकार ने उन्हें 2020 में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया।