नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संगठन) व लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कहा कि पिछले तीन दिनों से हम NEET परीक्षा का पेपर लीक होने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफ़े पर चर्चा की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) ला रहे हैं, लेकिन सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है।
पढ़ें :- यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव! बसपा नेताओं को GEN-Z व GEN-अल्फा के मुद्दे उठाने का दिया निर्देश
उन्होंने कहा कि कल जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन किस नियम के तहत? यह सरकार इस मुद्दे को लेकर इतनी असंवेदनशील क्यों है? उन्हें एक व्यवस्थित बहस करने से क्या रोक रहा है?
लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कहा कि एक फिर दोहराया कि हमारी मांगें हैं कि NEET पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा, छात्रों के ख़िलाफ़ दर्ज FIR वापस लेना और पुलिस अधिकारियों के कामकाज की विस्तृत जांच हो।