Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी इसलिए कम की क्योंकि आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है : टीएमसी

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी इसलिए कम की क्योंकि आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है : टीएमसी

By Abhimanyu 
Updated Date

Excise duty cut on petrol and diesel : केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटा दी है। जिसके बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटकर 3 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर से घटकर शून्य हो गयी है। जिस पर टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी इसलिए कम की क्योंकि आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है।

पढ़ें :- एक्साइज डयूटी कम करने पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का बड़ा बयान, कहा- सरकार अपनी जेब से नही दे रहे है पैसा

एक्साइज़ ड्यूटी घटाये जाने पर टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने शुक्रवार को पीटीआई से कहा, “एक्साइज़ ड्यूटी में यह कटौती सरकार की नाकामी को दिखाती है। पिछले तीन हफ़्तों से मोदी सरकार यही कहती रही कि सब कुछ ठीक है, लेकिन अब उन्होंने एक्साइज़ ड्यूटी इसलिए कम की है क्योंकि आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है। यह सरकार तभी हरकत में आती है, जब कोई खतरा होता है। कई लोगों को गैस मिलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।”

बता दें कि युद्ध के चलते दुनियाभर में मंडरा रहे ऊर्जा के संकट के बीच भारत सरकार का यह फैसला तेल कंपनियों के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि उन्हें संकट के समय में महंगे दामों पर कच्‍चा तेल खरीदना पड़ रहा था। हालांकि, राज्‍य सरकारों का वैट लागू रहेगा। वहीं, आम लोगों को केंद्र के फैसले का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं होंगे। अगर तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम घटाती हैं तो इसका लोग को फायदा मिलेगा।

Advertisement