लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने महाकुंभ मेला (Maha Kumbh Mela) क्षेत्र में लगी आग का वीडियो शेयर कर लिखा कि महाकुंभ मेले में लगी आग का तुरंत गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और आगे ऐसी दुर्घटना न हो, इसको सुनिश्चित किया जाए।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
महाकुंभ मेले में लगी आग का तुरंत गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और आगे ऐसी दुर्घटना न हो, इसको सुनिश्चित किया जाए। pic.twitter.com/iJKnX5WLWH
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 19, 2025
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अति विशिष्ट अतिथियों को तीर्थयात्रियों से अधिक महत्व देते हुए संगम की तरफ़ जाने वाले सभी मार्ग बंद होने से महाकुंभ परिसर में श्रद्धालुओं को मीलों घुमकर जाना पड़ रहा है। इससे बुज़ुर्गों, बच्चों और महिलाओं को अत्यधिक असुविधा, कष्ट और थकान का सामना कर पड़ रहा है। हर तरफ़ जाम जैसी स्थिति हो गयी है। तत्काल जाम खुलवाया जाए। सच्चे श्रद्धावान से महत्वपूर्ण अन्य कोई नहीं होना चाहिए। ट्रैफ़िक व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि सब सुचारू रूप से समानान्तर चलता रहे, किसी के लिए भी रास्ते बंद नहीं होने चाहिए। अति विशिष्ट अतिथियों के आने पर तो आवागमन और भी सुगम और सुविधाजनक होना चाहिए, जिससे प्रतीत हो कि विशिष्ट लोगों के आने से व्यवस्था और अच्छी होती है।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
अति विशिष्ट अतिथियों को तीर्थयात्रियों से अधिक महत्व देते हुए संगम की तरफ़ जाने वाले सभी मार्ग बंद होने से महाकुंभ परिसर में श्रद्धालुओं को मीलों घुमकर जाना पड़ रहा है। इससे बुज़ुर्गों, बच्चों और महिलाओं को अत्यधिक असुविधा, कष्ट और थकान का सामना कर पड़ रहा है। हर तरफ़ जाम जैसी…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 19, 2025