UP Police constable Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा का कल 17 फरवरी और 18 फरवरी को आयोजन हुआ। इस दौरान महोबा से हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला जब यहां परीक्षा देने परीक्षा केन्द्र पर एक दूल्हा जा पहुंचा। दुल्हा शादी से पहले भर्ती परीक्षा देने परीक्षा केन्द्र जा पहुंचा। परीक्षा केन्द्र में दुल्हे को देख सभी हैरान रह गए, तो कुछ लोग सेल्फी लेने लगे।
पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं
महोबा में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा pic.twitter.com/q2GMAcvmuo
— princy sahu (@princysahujst7) February 18, 2024
दूल्हा बन तैयार होकर सीधा अपने परीक्षा केन्द्र पहुंचा
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूल्हे का नाम प्रशांत यादव है। उसने उत्तर प्रदेश पुलिस कॉस्टेबल के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन किया था। उसकी परीक्षा आज रविवार को होनी थी। इसी दिन उसकी शादी थी। प्रशांत की परीक्षा दूसरी पाली में होनी थी। इसलिए वह दूल्हा बन तैयार होकर सीधा अपने परीक्षा केन्द्र मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में पेपर देने जा पहुंचा। जहां उससे देख लोग हैरान रह गए।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 60244 पदों के लिए 17 और 18 फरवरी को होने वाली यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 संपन्न हो गई है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024, पहले और दूसरे दिन (17 और 18 फरवरी) बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई।