नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों का जवाब भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से दिया गया है। ट्रंप ने दावा किया था कि, भारत अब रूस से तेल की खरीद नहीं करेगा। इन दावों का विदेश मंत्रालय की तरफ से खारिज कर दिया गया है। अब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की तरफ से कहा कि, भारत तेल और गैस का एक महत्वपूर्ण आयातक है। अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना हमारी निरंतर प्राथमिकता रही है। हमारी आयात नीतियां पूरी तरह से इसी उद्देश्य से निर्देशित होती हैं। स्थिर ऊर्जा मूल्य और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी ऊर्जा नीति के दोहरे लक्ष्य रहे हैं। इसमें हमारी ऊर्जा आपूर्ति का आधार व्यापक बनाना और बाजार की स्थितियों के अनुरूप विविधता लाना शामिल है।
पढ़ें :- Hormuz Crisis: होर्मुज संकट पर घिरते जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, नाटो देशों ने भी बनाई दूरी
Our response to media queries on comments on India’s energy sourcing
https://t.co/BTFl2HQUab pic.twitter.com/r76rjJuC7A — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) October 16, 2025
विदेश मंत्रायल की तरफ से अमेरिका के सवाल पर कहा कि, हम कई वर्षों से अपनी ऊर्जा खरीद का विस्तार कर रहे हैं और पिछले दशक में इसमें लगातार प्रगति हुई है। वर्तमान प्रशासन ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को गहरा करने में रुचि दिखाई है। इस पर चर्चाएं जारी हैं।
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं पीएम मोदी, उन्हें तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए लेकिन देश को संकट में नहीं डालना चाहिए: केजरीवाल
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि, पीएम मोदी उनके अच्छे मित्र हैं और दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। उन्होंने दावा किया कि, भारत जल्द ही रूस से तेल की खरीद बंद कर देगा। ट्रंप ने दावा किया कि, इसत तरह का आश्वासन पीएम मोदी की तरफ से उन्हें दिया गया है। हालांकि, ट्रंप के इन दावों पर आज भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से अहम बयान आया है।