नई दिल्ली। संसद के चालू बजट सत्र (Budget Session) के पहले हाफ का आज अंतिम दिन है। अंतिम दिन की कार्यवाही का भी लोकसभा में हंगामेदार आगाज हुआ है। हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल नहीं चल सका। कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह (Congress MP Ujjwal Raman Singh) ने कोडीन कफ सिरप (Codeine Cough Syrup) से मौतों का मुद्दा उठाया। प्रश्नकाल के दौरान इस सवाल का जेपी नड्डा (JP Nadda) ने जवाब दिया। जेपी नड्डा (JP Nadda) के जवाब के बाद जोरदार हंगामा हो गया और सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आसन पर संध्या राय थीं।
पढ़ें :- मोदी सरकार का राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर यूटर्न! भाषण के कुछ अंशों को हटाने की तैयारी
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही पीठासीन संध्या राय (Presiding Sandhya Rai) ने सदन को पूर्व सदस्य डॉक्टर भगवान दास राठौर (Bhagwan Das Rathore) के निधन की सूचना दी। सदन में भगवान दास राठौर (Bhagwan Das Rathore) को श्रद्धांजलि दी गई और मौन रखा गया। पीठासीन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।