Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में राव आईएएस कोचिंग सेंटर में चल रही लाइब्रेरी थी अवैध, बेसमेंट में सिर्फ स्टोरेज की थी अनुमति : MCD

दिल्ली में राव आईएएस कोचिंग सेंटर में चल रही लाइब्रेरी थी अवैध, बेसमेंट में सिर्फ स्टोरेज की थी अनुमति : MCD

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में राव आईएएस कोचिंग सेंटर (RAU’s IAS STUDY CENTER) को MCD की ओर से 2021 में सर्टिफिकेट जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि बेसमेंट में सिर्फ स्टोरेज की अनुमति है। वहां कोई व्यवसायिक गतिविधि नहीं चलाई जा सकती है। इस घटना के बाद MCD ने कहा कि कोचिंग सेंटर में लाइब्रेरी अवैध रूप से चलाई जा रही थी।

पढ़ें :- PM मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, यात्रियों और बच्चों से बातचीत की, एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

बेसमेंट में कोचिंग चलाने वालों पर कार्रवाई के आदेश

दिल्ली मेयर शेली ओबेरॉय (Delhi Mayor Shelly Oberoi) ने MCD कमिश्नर को निर्देश दिया है कि उन सभी कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जो बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं। यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के लिए MCD के जिम्मेदार अधिकारियों की तत्काल जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जैसी ही घटना की जानकारी मिली मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। वहां पर NDRF की टीम बचाव अभियान कर रही थी। दु:ख की बात है कि इस घटना में 3 बच्चों की मौत हो गई। ऐसे समय में हमें आरोप-प्रत्यारोप नहीं करना चाहिए बल्कि कार्रवाई करनी चाहिए।

पढ़ें :- सपा किसी भी हालत में BJP को चुनौती देने की स्थिति में नहीं, अखिलेश यादव का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना 2047 तक सच होता नहीं दिखता: केशव मौर्य

80 परसेंट से ज्यादा लाइब्रेरी बेसमेंट में : छात्र

ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्रों ने इस हादसे के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि बेसमेंट में लाइब्रेरी होने की वजह से हादसा है। ज्यादा कोचिंग सेंटर्स में बेसमेंट ही लाइब्रेरी बनी हुई है।

दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर आज पूरी तरह से नजर आ रहा है बर्बाद : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंदर यादव

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंदर यादव (Congress State President Devendra Yadav) ने कहा कि केजरीवाल लगातार अपनी कुर्सी बचाने के लिए चिट्ठियां लिखते हैं, लेकिन अब हमें आज दिल्ली की हालत भी देखनी चाहिए। उनके मंत्री आज कुछ नहीं कर पा रहे हैं। कुछ घंटों की सहानुभूति से काम नहीं होने वाला है। दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर आज पूरी तरह से बर्बाद नजर आ रहा है।

यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

पढ़ें :- Teachers Day पर सचिन तेंदुलकर ने शुरू की अनोखी पहल अनोखी पहल, मिलेगी आगे बढ़ाने की आज़ादी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (BJP State President Virendra Sachdeva) कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। बेसमेंट में लाइब्रेरी कैसे चल रही थी? पहले जो जांच बिठाई गई थी उसका क्या हुआ? ये छात्र देश का भविष्य हैं। AAP सरकार ने पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। उनकी (छात्रों की) क्या गलती है, जो पूरे देश से पढ़ने के लिए दिल्ली आते हैं? आप लोगों को शर्म आनी चाहिए।

AAP विधायक दुर्गेश पाठक कि भाजपा जवाब दे कि 15 साल से उनका पार्षद था, क्या किया?

AAP विधायक दुर्गेश पाठक (AAP MLA Durgesh Pathak) कि आसपास नाला या सीवर फटने से यहां पानी भरा होगा। भाजपा जवाब दे कि 15 साल से उनका पार्षद था, क्या किया? वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (BJP State President Virendra Sachdeva)  ने कहा कि केजरीवाल, आतिशी और उनकी सरकार के भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए। दिल्ली नगर निगम के भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए। नाले की सफाई क्यों नहीं हुई?

Advertisement