Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. आ गई है इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों की लिस्ट, देखिए पूरी सूचि

आ गई है इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों की लिस्ट, देखिए पूरी सूचि

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। इस साल कौन सी बाइक भारत में ज्यादा बिकी हैं इसकी लिस्ट आ गई है। आज हम आपको फरवरी महीने में सबसे ज्यादा टॉप-10 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों के बारे में बतायेंगे। फरवरी 2021 भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग खासकर दोपहिया वाहन निर्माताओं के लिए अच्छा महीना रहा। अधिकांश बाइक और स्कूटर निर्माताओं ने पिछले महीने सकारात्मक ग्रोथ दर्ज की है। भारत की टॉप दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प पिछले साल इसी महीने 4,98,242 वाहन बेचे थे। वहीं अब फरवरी 2021 में कंपनी 5,05,467 वाहन बेचने में सफल रही।

पढ़ें :- BMW ASA : बीएमडब्ल्यू अपनी बाइक्स के लिए लेकर  (ASA) तकनीक , क्लच का उपयोग करने की जरूरत खत्म

इस प्रकार हैं इन बाइकों की लिस्ट —

1-इस लिस्ट में टॉप पर हीरो की स्प्लेंडर बाइक है। फरवरी महीने में इसकी 2,47,422 यूनिट्स बिकी हैं।
2-दूसरे नंबर पर भी हीरो की ही बाइक है। एचएफ डीलक्स को फरवरी में 1,26,309 लोगों ने ख़रीदा।
3-लिस्ट में तीसरे नंबर पर होंडा सीबी शाइन है। इसकी कंपनी 1,15,970 यूनिट्स सेल की।
4-वहीं बजाज पल्सर चौथे नंबर पर है। इस बाइक की 81,454 यूनिट्स बेची गई।
5-बजाज प्लेटिना पांचवे नंबर पर 46,264 यूनिट्स की सेल के साथ है।
6-लिस्ट में छठे नंबर पर रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 है। इस बाइक को पिछले महीने 36,025 लोगों ने ख़रीदा।
7-सातवे नंबर पर हीरो की पैशन है। फरवरी महीने में इसकी 34,417 यूनिट्स बेची गई।
8-आठवे नंबर टीवीएस अपाचे है। इसको 31,735 लोगों ने ख़रीदा।
9-वहीं नावें नंबर हीरो ग्लैमर है। इस बाइक की 27,375 यूनिट्स बेची गई।
10-दसवे पर होंडा यूनिकॉर्न ने जगह बनाई। इसकी 22,281 यूनिट्स बिकी।

 

पढ़ें :- Honda's 350cc scrambler patents : एडवेंचर का मजा दूना करने आ रही है होंडा की नई बाइक, सामने आईं डिजाइन पेटेंट की तस्वीरें
Advertisement