पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly elections) को लेकर एनडीए (NDA) में सीट बंटवारा हो गया है। सोमवार को भाजपा (BJP) ने 71 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। इन सबके बीच जेडीयू नेता ललन सिंह (Lalan Singh) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने आगे कहा, जनता दल (यू) में नीतीश कुमार जी (Nitish Kumar) की सहमति के बिना कोई एक कदम भी आगे नहीं बढ़ता है।
पढ़ें :- बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है...तेज प्रताप यादव के बयान के बाद बढ़ी सियासी हलचल
ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा कि, ठगों की जमात ही महाठगबंधन है…विपक्ष को भली-भांति मालूम है कि इस चुनाव में उनकी जमीन खिसक चुकी है, इसलिए अब जनता के मुद्दों पर बोलने के बजाय वे NDA को लेकर झूठी कहानियां गढ़ने और अफवाहों का बाजार गर्म करने में लगे हैं।
जनता दल (यू) में नीतीश कुमार जी की सहमति के बिना कोई एक कदम भी आगे नहीं बढ़ता है। सीट शेयरिंग से लेकर एक-एक सीट के बंटवारे तक हर बात नीतीश जी की जानकारी में है और उनकी सहमति से ही सब हो रहा है।
पूरा एनडीए आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एकजुट, संगठित और मजबूत है। एनडीए की यह एकजुटता केवल राजनीतिक समीकरण नहीं, बल्कि जनसेवा के साझा संकल्प का प्रतीक है।
पढ़ें :- NDA के सहयोगी दल के नेताओं के साथ नितिन नबीन ने की बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति