Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने यहां पर जीत हासिल की है, जबकि आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को हार का सामना करना पड़ा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुए इस उलटफेर के बाद सियासी हमले तेज हो गए हैं।
पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस
आम आदमी पार्टी को मिली हार के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने भाजपा पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2024
पढ़ें :- Maharashtra Fisheries AI : महाराष्ट्र ताज़े पानी की मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी योजना
बता दें कि, चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही जीत का दावा कर रहे थे। हालांकि, भाजप ने चुनाव में बड़ा झटका दिया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार को 16 वोट मिले। वहीं, आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने 12 वोट हासिल किए। वहीं 8 वोट रद्द कर दिया गया।