Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. SIR में फ़ार्म 7 के दुरुपयोग को तुरंत रोका जाए और हर वोटर के मत देने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की जाए: अखिलेश यादव

SIR में फ़ार्म 7 के दुरुपयोग को तुरंत रोका जाए और हर वोटर के मत देने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की जाए: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘पीडीए’ पीड़ा के एकसूत्र से बंधी एक भावना का नाम है। इसीलिए हम कहते हैं: जो पीड़ित, वो पीडीए। अब ‘पीडीए समाज’ एकजुट है, इसीलिए उत्पीड़न सहने की जगह अब वो कहने की हिम्मत रखता है और खुलकर कह भी रहा है कि अब तक हमने औरों की सरकार बनाई है लेकिन अब अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाएंगे और उस ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाएंगे जो सभी को बराबर सम्मान, तरक़्क़ी के समान अवसर और सबको एक-सी खुशहाली-समृद्धि देगा।

पढ़ें :- बिहार विधानसभा का नए सिरे से कराए जाए चुनाव, प्रशांत किशोर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

उन्होंने आगे लिखा, हर समाज के 95% पीड़ितों को बांटकर अब तक जिन्होंने अपनी नकारात्मक राजनीति की रोटियां सेंकी हैं, अब उन नफ़रती, रूढ़िवादी, पुरातनपंथी, दरारजीवी, अमन-चैन विरोधी बेईमानों के चूल्हे बुझ गये हैं, उनकी आंच राख बन गयी है। भ्रष्ट भाजपा राज में फैले तरह-तरह के अत्याचार और भ्रष्टाचार को देखकर-झेलकर, हर समाज के ‘अच्छे लोग’ त्रस्त हैं। जो लोग भी किसी भी रूप में पीड़ित हैं, वो हमारे ‘सकारात्मक, प्रगतिशील, सौहार्दपूर्ण पीडीए’ के भावनात्मक-विचार के साथ जुड़ते जा रहे हैं। ‘पीडीए’ उम्मीद का नया नाम है।

इसके साथ ही उन्होंने एक बीओएलओ की वीडियो को शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, सर्वोच्च न्यायालय तत्काल संज्ञान ले, क्योंकि और किसी से उम्मीद नहीं बची है। भाजपा और उनके सहयोगी, अपराधियों की तरह पेश आ रहे हैं। वो उप्र के BLO को प्रताड़ित करके, दबाव बनाकर, धमकाकर पीडीए समाज, ख़ासतौर से अल्पसंख्यक समुदाय का वोट फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के आधार पर काटने की साज़िश कर रहे हैं।

SIR में फ़ार्म 7 के दुरुपयोग को तुरंत रोका जाए और हर वोटर के मत देने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की जाए। BLO से ज़बरदस्ती कर रहे अपराधियों के विरुध्द FIR लिखवाई जाए और फ़ास्ट ट्रैक सुनवाई हो। जब तक वैध व्यवस्था न बन जाए, फ़ार्म 7 का इस्तेमाल प्रतिबंधित किया जाए और अब तक जो फ़ार्म 7 जमा हुए हैं, उन सबको रद्द-निरस्त किया जाए। दावा-आपत्ति की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।

देश की जनता के वोट काटने के षड्यंत्र के पीछे कौन सी देश विरोधी ताक़तें सक्रिय हैं, इसकी न्यायिक जांच हो। देश के ईमानदार पत्रकार और अधिकारी सामने आएं और देश विरोधी ताक़तों से लड़ने में हमारा साथ दें। पीडीए प्रहरियों से अपील है कि वो हर वैध वोट बनाने-बचाने के कार्य में पूरी मुस्तैदी से लगे रहें। भाजपाइयों की धांधली को उनकी होनेवाली हार की हताशा मानें और भाजपाइयों के घपलों के सबूत इकट्ठा करके उनके ख़िलाफ़ FIR की तैयारी करें। सच तो ये है कि जैसे-जैसे पीडीए परिवार बढ़ रहा है, वैसे-वैसे भाजपाई डर रहा है।

पढ़ें :- भाजपा इसमें कमीशनख़ोरी के अवसर न तलाशे ये समझौता नहीं, समर्पण है...ट्रेड डील पर बोले अखिलेश यादव
Advertisement