नई दिल्ली। दिल्ली राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) पर मंगलवार सुबह 5.15 बजे दिल्ली से कोलकाता की एक उड़ान में बम होने की सूचना मिली। जो आईजीआई हवाई अड्डे से(IGI Airport) प्रस्थान करने वाली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी ने जांच पड़ताल की।
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
जांच में कॉल फर्जी पाई गई। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस (IGI Airport Police Station) ने मामला दर्ज कर फर्जी कॉल करने वाले की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।