Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में, उनकी कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां : सीएम योगी

माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में, उनकी कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां : सीएम योगी

By Abhimanyu 
Updated Date

वाराणसी: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपराधियों को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में माफियाओं की जगह सिर्फ मिट्टी में है। इसके साथ ही उन्होंने माफियाओं की अवैध कब्जा वाली जमीनों पर गरीबों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाने का ऐलान किया। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में नगर निगम व जल निगम के स्वच्छता मित्रों को सम्मान कार्यक्रम में बोल रहे थे।

पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव

स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में सीएम योगी ने कहा कि सरकार निर्माण समेत बड़े कार्य कर सकती है, लेकिन उसके संरक्षण व सुरक्षा की जिम्मेदारी जागरूक समाज व जनता की होती है। यदि जनता जागरूक नहीं है तो बड़े से बड़े निर्माण को भी धराशायी होने में देर नहीं लगती। प्रयागराज में माफिया ने जमीन पर कब्जा कर लिया था, उसे खाली कराकर सरकार गरीबों, दलितों, वंचितों के लिए हाईराइज बिल्डिंग बनाने जा रही है। यूपी में माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है और कब्जाई गई जमीनों पर गरीबों के लिए हवेलियां बनेंगी। बता दें कि माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर ‘पद्म लोक आवास योजना’ के तहत आधुनिक कॉलोनी (फ्लैट्स) बनाई जाएगी।

इस दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि मंथरा बुद्धि वालों की दुर्गति किसी से छिपी नहीं है। हर जागरूक नागरिक का दायित्व है कि सच के साथ खड़े हों, सत्य को धरातल पर उतारें और सुरक्षा-संरक्षण की जिम्मेदारी लें। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि को भी जागरूक होना चाहिए। जब जनप्रतिनिधि ही 12 बजे सोकर उठेगा और परिवार को ही समाज व प्रदेश मानने की भूल करेगा तो दुर्गति तय है। जिन लोगों ने समाज, प्रदेश व देश को परिवार माना, वही परिवर्तन ला सकते हैं।

Advertisement