तिरुवनंतपुरम। विधानसभा चुनावों से पहले केरल भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को कहा कि राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं क्योंकि वे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी) और कांग्रेस से तंग आ चुके हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि इस बार बहुत साफ़ दिखाई देने वाले सबूत हैं कि केरल के लोग बदलाव चाहते हैं। केरल के लोग कांग्रेस और सीपीएम से तंग आ चुके हैं। जनता निश्चित रूप से ऐसी सरकार का इंतज़ार कर रहे हैं जो उन्हें विकास दे, ऐसी सरकार जो उनके बच्चों को बेहतर भविष्य दे। आज प्रधानमंत्री के केरल दौरे पर उन्होंने पलक्कड़ और त्रिशूर सीटों पर एनडीए की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि पलक्कड़ और त्रिशूर दोनों जगहों पर लोग एनडीए को भारी जनादेश देंगे। उनकी ये टिप्पणियाँ केरल विधानसभा चुनावों से पहले आई हैं।
पढ़ें :- Video- 25 तारीख़ से लाइन में लगा हूं, घर में बच्चे भूखे... यह कहते बुजुर्ग फफक पड़ा, कांग्रेस बोली-ये लोगों का दर्द मोदी को नहीं आ रहा नजर
कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF मौजूदा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले LDF को सत्ता से हटाकर 140 सदस्यों वाली विधानसभा पर कब्ज़ा करना चाहता है। LDF के नेतृत्व वाली सरकार ने लगभग एक दशक तक राज्य पर शासन किया है। चुनाव में लगभग 2.7 करोड़ मतदाताओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है। राज्य की मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के बाद, केरल के लिए अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी को जारी की गई थी। संशोधित सूची में 2,69,53,644 मतदाता शामिल हैं, जिसम 1,31,26,048 पुरुष मतदाता, 1,38,27,319 महिला मतदाता और 227 तीसरे लिंग के मतदाता है। इनमें से 4,24,518 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं। बता दे कि 9 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती चार मई को होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को खत्म होने वाला है।