मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए करीब दो सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है। साथ ही महाराष्ट्र में महायुति सरकार का गठन भी हो गया है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे व अजित पवार डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लिए हैं। वहीं, महायुति को मिले बहुमत को विपक्ष अभी पचा नहीं पा रहा है। महाविकास अघाडी के नेताओं की तरफ से लगातार सवाल उठाया जा रहा है। अब कांग्रेस ने ये सरकार गड़बड़ी से आई है।
पढ़ें :- भाजपा की आंधी को हितेंद्र ठाकुर ने रोका, BVA ने 71 सीटों पर जीत के साथ प्रचंड बहुमत हासिल कर फतह किया किला
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, महाराष्ट्र की जनता को यह विश्वास नहीं है कि ये सरकार हमारे वोटों से आई हैं। मारकडवाडी में जो हुआ, वो पूरे महाराष्ट्र की जनभावना है। आज चुनाव आयोग और सरकार मॉक पोलिंग का विरोध कर रही है। इससे ये बात साबित होती है कि ये सरकार गड़बड़ी से आई है। लोगों का वोट चुराकर आई है। इसी वजह से हम सभी ने विधानसभा में शपथ न लेने का निर्णय लिया है और इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया है।
महाराष्ट्र की जनता को यह विश्वास नहीं है कि ये सरकार हमारे वोटों से आई हैं।
मारकडवाडी में जो हुआ, वो पूरे महाराष्ट्र की जनभावना है। आज चुनाव आयोग और सरकार मॉक पोलिंग का विरोध कर रही है।
इससे ये बात साबित होती है कि ये सरकार गड़बड़ी से आई है। लोगों का वोट चुराकर आई है।
पढ़ें :- बीएमसी में भाजपा की बड़ी जीत, अमित शाह बोले-जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA की विकासनीति पर
इसी वजह… pic.twitter.com/RyOEeBKNDp
— Congress (@INCIndia) December 7, 2024
वहीं, शिवसेना UBT नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, आज हमने फैसला किया है कि हमारे (शिवसेना UBT) जीते हुए विधायक शपथ नहीं लेंगे। अगर यह जनता का जनादेश होता तो लोग खुश होते और जश्न मनाते, लेकिन इस जीत का कहीं भी लोगों ने जश्न नहीं मनाया। हमें ईवीएम पर संदेह है। साथ ही कहा, विधानसभा के विशेष सत्र से शिवसेना UBT विधायकों के वॉकआउट करने पर आदित्य ठाकरे ने कहा, लोकतंत्र की हत्या हो रही है, जो नतीजे आए हैं वो जनता के नहीं हैं ये नतीजे EVM और ECI के हैं। आज हमने जनता के आदर में शपथ नहीं लिया है।