रायगढ़। महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे (Union Minister of State for Sports Raksha Khadse) की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना(Molestation Incident) सामने आई है। शुक्रवार महाशिवरात्रि के बाद जलगांव में चल रहे मेले में खडसे की बेटी से साथ छेड़छाड़ हुई। मेले में आये कुछ युवकों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की।
पढ़ें :- UP MLC Election Voting : उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी, 14.81 लाख वोटर्स करेंगे 152 उम्मीदवारों की कीमत का फैसला
इस घटना पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra CM Devendra Fadnavis) ने कहा कि एक पार्टी के कुछ पदाधिकारी हैं, जिन्होंने ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि यह घटिया हरकत है। जलगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस तरह की प्रताड़ना गलत है। उन्हें माफ नहीं किया जा सकता और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाई
एसडीपीओ मुक्ताईनगर कृष्णत पिंगले (SDPO Muktainagar Krishnat Pingale) ने कहा कि 28 फरवरी 2025 को मुक्ताईनगर तालुका के कोथली गांव में एक यात्रा थी। मुक्ताईनगर शहर के अनिकेत घुई और उसके 6 दोस्त यात्रा में शामिल थे। उसी यात्रा में अनिकेत घुई और उसके दोस्तों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की। इसलिए हमने पीछा करने, छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है और साथ ही पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाई हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें भेजी गई हैं।