Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान निर्धारित टचडाउन जोन पार कर गया विमान, पायलट ने बचाई 173 यात्रियों की जान

Video-पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान निर्धारित टचडाउन जोन पार कर गया विमान, पायलट ने बचाई 173 यात्रियों की जान

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। विमान को रनवे ओवरशूट का सामना करना पड़ा, लेकिन पायलट ने सूझबूझ से विमान को अनियंत्रित होने से बचा लिया। उन्होंने फौरन गो-अराउंड प्रक्रिया अपनाई और विमान को फिर से सफलतापूर्वक लैंड करवा लिया। विमान में बैठे सभी 173 यात्री सुरक्षित है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव जी, लखनऊ में हुई दु:खद घटना पर कृपया राजनीति न करें...लखनऊ अग्निकांड की घटना पर बोले ब्रजेश पाठक

मंगलवार रात नौ बजे दिल्ली से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 2482 ने लैंडिंग के दौरान रनवे के निर्धारित टचडाउन जोन को पार कर दिया। विमान के मुख्य लैंडिंग गियर रनवे को छुआ। विमान तय स्थान से आगे निकल चुका था। इसके बाद पायलट ने आंकलन किया तो पता चला कि इतने कम रनवे में लैंडिंग संभव नहीं। इसके बाद पायलट ने फिर से विमान को आसमान में उठा लिया। कुछ देर चक्कर काटने के बाद फिर से लैंडिंग करवा ली। इस बार लैंडिंग में कोई परेशानी नहीं हुई और सभी 173 यात्री सुरिक्षत हैं।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: सस्पेंड FSSO ने सीएम योगी को लिखा पत्र, CFO पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-सम्पूर्ण जिम्मेदारी उनकी

रिपोर्ट: सतीश सिंह

Advertisement