रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को रायबरेली लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करते हुए वहीं की जनता से कहा कि मेरी माता जी आपकी सांसद रहीं। आज मेरे भाई आपके प्रत्याशी हैं। आपने खुद देखा है कि बीते 20 वर्षों में यहां कई विकास के काम हुए। उन्होंने कहा कि हमारा और आपका रिश्ता सिर्फ राजनीतिक नहीं रहा, बल्कि प्रेम-आदर का रहा है। रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे।
पढ़ें :- बारिश से खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाएं, त्योहारों से पहले प्रमुख मार्गों को प्राथमिकता से गड्ढामुक्त करें : सीएम योगी
LIVE: Smt. @priyankagandhi ji addresses the public in Raebareli, Uttar Pradesh. https://t.co/YR8WxBz9nb
— Congress (@INCIndia) May 16, 2024
प्रियंका गांधी कहा कि ये लोग गौमाता की बात करते हैं, लेकिन यहां के गौशालाओं में गाय के लिए चारा-पानी और छप्पर तक नहीं है। गाय धूप में लेटी रहती है, चारा-पानी न होने से उनकी मौत हो जाती है। छत्तीसगढ़ में भी आवारा पशु की समस्या थी। तब हमने सरकार में रहते हुए महिलाओं को गौशालाओं में रोजगार दिया। सरकार ने गोबर खरीदी प्रक्रिया शुरू की, जिससे आवारा पशुओं की समस्या हल हो गई।
पढ़ें :- मायावती का बड़ा खुलासा- अशोक सिद्धार्थ ने संन्यास रुकवाने के लिए अपनाए क़िस्म-क़िस्म के हथकण्डे, फिर डैमेज कंट्रोल में लिया फैसला
चंद पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ हो जाता है, लेकिन एक गरीब किसान 50 हजार का कर्ज न चुका पाए, तो उसे खुदकुशी करनी पड़ती है
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि देश में चंद पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ हो जाता है। लेकिन एक गरीब किसान 50 हजार का कर्ज न चुका पाए, तो उसे खुदकुशी करनी पड़ती है। यानी प्रधानमंत्री बड़े-बड़े खरबपतियों का कर्ज माफ कर सकते हैं, लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं कर सकते।
LIVE: Smt. @priyankagandhi ji addresses the public in Raebareli, Uttar Pradesh. https://t.co/VDjDab8U8n
— Congress (@INCIndia) May 16, 2024
पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के बाद अब संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर बनेगी 'राधा अंश', विराट-अनुष्का की बड़े पर्दे पर दिखेगी भक्ति?
प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमने 10 साल में जो किया, वो काम कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई। जबकि आज सच्चाई यह है कि देश में महंगाई चरम पर है, महिलाएं परेशान हैं खेती महंगी हो गई, किसान आवारा पशु से परेशान है। देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, युवा परेशान है। पुरानी पेंशन न मिलने से सरकारी कर्मचारी भी परेशान हैं यानी जीवन में तरक्की नहीं हुई, सिर्फ लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि PM मोदी ने कहा कि मैंने कभी हिंदू-मुसलमान नहीं किया। अगर मैं हिंदू-मुसलमान करूं तो प्रधानमंत्री बनने के लायक नहीं रहूंगा। प्रधानमंत्री ने ये बात एक इंटरव्यू में कही, लेकिन अगले ही दिन महाराष्ट्र में जाकर फिर से हिंदू-मुसलमान करने लगे। ये चुनाव आपके भविष्य का चुनाव है। इसलिए एक ऐसी सरकार चुनिए, जिसने हमेशा लोगों के लिए काम किया है। जनता के लिए समर्पित रही है।
BJP ने यहां जो प्रत्याशी दिया है, वो दिन भर सिर्फ जमीनें हड़प रहे हैं
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि BJP ने यहां जो प्रत्याशी दिया है, वो दिन भर सिर्फ जमीनें हड़प रहे हैं। वो यहां के प्रधानों और कोटेदारों को डराने-धमकाने का काम करते हैं, लेकिन आपको BJP प्रत्याशी की हरकतों से डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि जनता को डराने-धमकाने वाले नेता का रायबरेली की राजनीति में कोई काम नहीं है।
LIVE: Smt. @priyankagandhi ji addresses the public in Raebareli, Uttar Pradesh. https://t.co/whTEd3zRWG
— Congress (@INCIndia) May 16, 2024
पढ़ें :- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा रैकेट, त्योहारों से पहले कई टन मिलावटी पनीर की खपत, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा, ऐसे करें असली की पहचान
देश की जनता अब नरेंद्र मोदी और BJP के नेताओं की बातों पर भरोसा ही नहीं करती
प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की जनता अब नरेंद्र मोदी और BJP के नेताओं की बातों पर भरोसा ही नहीं करती है। ये लोग एक दिन कहते हैं कि हम सबके खाते में 15-15 लाख डालेंगे। अगले दिन BJP के नेता कहते हैं ये तो ‘चुनावी जुमला’ था। आखिर जनता इन पर कैसे भरोसा करे ? आज तो सवाल उठाना मुश्किल हो गया है। अमित शाह की रैली में पत्रकार ने सवाल उठाया तो उसे BJP के कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। महिला शिक्षामित्र अपने हक के लिए प्रदर्शन करती हैं तो उन्हें मारा-पीटा जाता है। यही नहीं, उनपर रासुका लगा दिया जाता है।
LIVE: Smt. @priyankagandhi ji addresses the public in Raebareli, Uttar Pradesh. https://t.co/F7fstkD0km
— Congress (@INCIndia) May 16, 2024
अगर वो आपके सांसद बनेंगे तो आप खुश होंगे कि हमें ऐसा सांसद मिला है
पढ़ें :- UP IAS-PCS Transfers : योगी सरकार ने पांच IAS और छह PCS अफसरों का किया तबादला, बदल गए दो जिलों के जिलाधिकारी
राहुल गांधी देश के इकलौते नेता हैं, जो जनता की समस्याओं को सुनने के लिए 4,000 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले हैं। उन्होंने देश के लोगों का दर्द समझने के लिए मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा की है। मैं बताना चाहती हूं कि वो सच्चे इंसान हैं, उन्हें अन्याय बर्दाश्त नहीं होता और वो न्याय के लिए हमेशा लड़े हैं। अगर वो आपके सांसद बनेंगे तो आप खुश होंगे कि हमें ऐसा सांसद मिला है।
LIVE: Smt. @priyankagandhi ji leads Congress' roadshow in Raebareli, Uttar Pradesh. https://t.co/tfa9ha0rfw
— Congress (@INCIndia) May 16, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में इतनी भी हिम्मत नहीं है कि चुनाव के समय जनता के सामने आएं तो काम की बात करें
देश में दशकों के लिए जो राजनीति चली, उसकी स्थापना रायबरेली से शुरू हुई थी। 103 साल पहले रायबरेली के किसानों ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया था। जब नेहरू जी को इस बारे में पता चला तो वह यहां आए। फिर नेहरू जी किसान आंदोलन के मुखिया से मिले और उनके साथ हक के लिए कंधे से कंधा मिलाकर लड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में इतनी भी हिम्मत नहीं है कि चुनाव के समय जनता के सामने आएं तो काम की बात करें। देश में बेरोजगारी, महंगाई कैसे कम करेंगे- इस बारे में कुछ नहीं बोलते हैं।