Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राष्ट्रपति को चॉकलेट और जैम में मिला कर दिया जहर बाल-बाल बची जान

राष्ट्रपति को चॉकलेट और जैम में मिला कर दिया जहर बाल-बाल बची जान

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में राष्ट्रपति से अ​धिक किसी को नहीं होती है, लेकिन आलम यह हो गया है कि उनको भी जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। इक्वाडोर देश के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ को जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। राष्ट्रपति को चॉकलेट और जैम में जहर मिलाकर दिया गया था। यह कार्य किसी अज्ञात शख्स का था, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

पढ़ें :- Operation Sindoor : सेना के पांच और भारतीय वायुसेना का एक जवान हुए थे शहीद,केंद्र सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए जांबाजों के नाम

इक्वाडोर देश के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने बताया कि एक अज्ञात शख्स ने उन्हे सार्वजनिक कार्यक्रम के चॉकलेट और जैम दिया था, जिसमे उसने जहर मिला रखा था। राष्ट्रपति ने वह चॉकलेट और जैम नही खाया और अपने सुरक्षा गार्ड को दे दिया। बाद में जब उसकी जांच कराई गई तो पता चला कि तीन से अधिक जहरीले केमिकल मिलाए गए थे, जिसे खाने से किसी की भी मौत हो जाती। नोबोआ ने बताया कि यह कोई गलती नहीं थी, बल्कि उनकी हत्या करने के लिए एक सोची समझी साजिश थी। उन्होंने बताया कि चॉकलेट और जैम की जांच में मिले जहरीले केमिकल को वह सबूत के तौर पर रखे हुए है। राष्ट्रपति नोबोआ ने तोहफे में मिले चॉकलेट और जैम को खा लिया होता तो उनकी जान सकती थी।

पढ़ें :- CBSE Language Policy : 7वीं-9वीं तक के छात्रों पर अभी नहीं लागू होगी नई भाषा नीति, 10वीं तक पुराने नियम ही रहेंगे

पहले भी राष्ट्रपति पर हो चुकें है जानलेवा हमले

बता दे कि इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ सात अक्टूबर को एक ग्रामीण क्षेत्र क दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान उनके काफिले पर पथराव कर दिया गया। इस जानलेवा हमले में भी नोबोआ बाल-बाल बच गए। हमले में उनको किसी भी तरह की चोट नहीं आई थी। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement